डीजीपी बासुकीनाथ में पूजा के बाद तारापीठ के लिए प्रस्थान कर गए
जरमुंडी । बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पूजा-अर्चना किया। इस मौके पर डीजीपी को उनके तीर्थ पुरोहित पंडित मणिकांत झा मन्नो बाबा, पं संजय झा, मुकेश झा, प्यारेलाल गैरोला हरिओम, विक्की झा, यमुना पत्रलेख सहित ग्यारह पुरोहितों के दल ने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा कराई। इस दौरान आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, एसपी पीताम्बर खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार श्यामानंद मंडल व बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


