संताल एक्सप्रेस टीम पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सभी 16 प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं और अपनी अपनी जीत की दावा ठोक रहे हैं। किंतु अब तक सर्वाधिक कांग्रेस का दबदबा चला है। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने पाकुड़ सीट पर चोकाने वाला रिजल्ट दिया था। इस चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहे अकिल अख्तर ने दिग्गज कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को हरा दिया था। अकिल अख्तर तब झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ के विधानसभा में पहुंचे थे। बाद में 2014 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस व झामुमो में गठबंधन की बात…
Author: Santal Express
नाला (जामताड़ा): लोक आस्था की महापर्व को लेकर क्षेत्र में छट घाटों की साफ सफाई छठ पूजारी के द्वारा अपने अपने अपने स्तर से पुरी कर ली गई। मालूम हो कि क्षेत्र अंतर्गत महेश मुंडा अजय नदी घाट की सफाई नाला निवासी सिन्हा परिवार की ओर से की गई। इस संबंध में छठ पर्व को शांति पूर्वक माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी को सहयोग करने की आग्रह किया गया। बताया जाता है कि वह इस पर्व को लेकर क्षेत्र अंतर्गत अभिमून्य पाठक, शिवकुमार पासवान,विनय कुमार सिंह, मधुसूदन साव,हिरदु पासवान,आदि समेत दर्जन भर परिवार के द्वारा छठ पर्व श्रद्धा…
नाला (जामताड़ा): नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को नाला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता के मां के द्वारा नाला थाना में एक लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था। बताया है कि उनकी लड़की पिछले दिनों शाम के वक्त अपने गांव में घर के समीप ही मैदान में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उक्त युवक द्वारा लड़की के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया गया। युवती किसी तरह भागकर अपने घर पंहुची।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड) थाना क्षेत्र के बड़ा बलरामपुर गांव में डायन की आरोप लगाकर सौतेला पुत्र बाबुधन टुडु व पत्नी मानकों मुर्मू ने बीते 20 अक्टोबर की रात अपने सौतेला माँ भेलचो मराण्डी (69) की हत्या कर दी। आरोपित पति पत्नी ने शव को बोरे में भरकर निकट के एक जर्जर सिंचाई कूप में डाल दिया था। करीब 14 दिनों बाद इस घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार अपरान्ह पुलिस घटनास्थल पहुंची व शव को कुआं से निकालने का प्रयास कर रहा था। उधर आरोपित पति पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । विधानसभा के महागठबंधन कि कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम पाकुड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया।मनिकापड़ा , मदन मोहनपुर , रामचंद्र पुर, पाली, साहपुर गांव का दौरा करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगा।सभी प्रखंडों में कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों से मिलकर वे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने पक्ष में लोगों से वोट मांगा।उनके साथ जिला परिषद सदस्य मंजुला हंसदा निधि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विकास कार्यों को लोगों के सामने रखती हुई निशात आलम को वोट देने की अपील की।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र में दो अलग अलग नाबालिग युवक एवं युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता हुई नाबालिग युवती के परिजनों एवं युवती की मां ने बताया कि मेरी पुत्री रविवार की शाम करीब चार बजे घर से बाजार दूध देने अपनी छोटी बहन के साथ गयी थी। वहीं बाजार से घर वापस आने के दौरान पहाड़ पर बने आश्रम विद्यालय के पास मेरी बेटी को करीब तीन से चार युवक जबरन पकड़ कर कहीं लेकर चले गए। मेरी छोटी बेटी किसी तरह से बचकर घर आई और घटना की जानकारी दी।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने इस बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। गोष्ठी में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने और फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही, अलग-अलग थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा, एसडीपीओ ने पाकुड़ की सीमा से लगे सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने…
महगामा प्रतिनिधि गोड्डा/ लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण वातावरण भक्ति के रंग में रंग चुका है। छठी मईया के पारंपरिक गीत-संगीत से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा है। घर-घर में छठ पूजा की तैयारी विधि-विधान से चल रही है। इस बीच, लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है। नहाय-खाय के साथ महापर्व के पहले दिन छठ व्रती कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात व चना की दाल का भोजन कर व्रत की शुरुआत करेंगी। वहीं महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना होगा। खरना के 24 घंटे…
महागामा प्रतिनिधि (गोड्डा) : विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूकता हेतु सावित्रीबाई फूले, मंईयां सम्मान, अबुआ आवास सर्जनन पेंशन, कृषि ऋण माफी, बिजली बिल माफी जैसे महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी। दीपिका पांडेय सिंह द्वारा महागामा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उनके द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान प्रखंड क्षेत्र के कुसमी, जमायडीह, चिल्हा, समदा, नेमनीयाकिता, हीर करहरिया, मनान कहरिया, दहिया, सिमरा कत्ता, भडारीडीह, मागनपिपरा विभिन्न स्थानों में चलाते हुए उन्होंने झारखंड…
चुनाव क्षेत्रे झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का आगमन शुरू हो चुका है। एनडीए व कांग्रेस महागठबंधन ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। आश्चर्य है कि दोनों गठबंधन के चुनावी रणनीतिकारों ने स्टार प्रचारकों के चयन में एक बड़ी भूल कर दी है। आधी आबादी के मतदाताओं को प्रभावित करनेवाले एक भी स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है। एडीए फोल्डर से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमामालिनी , केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व मेनका गांधी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। इसी तरह कांग्रेस महागठबंधन…


