चुनाव क्षेत्रे
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का आगमन शुरू हो चुका है। एनडीए व कांग्रेस महागठबंधन ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। आश्चर्य है कि दोनों गठबंधन के चुनावी रणनीतिकारों ने स्टार प्रचारकों के चयन में एक बड़ी भूल कर दी है। आधी आबादी के मतदाताओं को प्रभावित करनेवाले एक भी स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है। एडीए फोल्डर से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमामालिनी , केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व मेनका गांधी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। इसी तरह कांग्रेस महागठबंधन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का नाम नदारत है। दोनों महागठबंधनों में उपरोक्त नेत्रियों के चुनाव प्रचार का असर आधी आबादी को अपने अपने पक्षों में प्रभावित करने पर पड़ सकता था। सचमुच, भारतीय राजनीति में आज पुरूष राजनेताओं का वर्चस्व कायम है तभी तो इन नेत्रियों को चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है। एक समय था जब कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गंाधी और सोनिया गांधी का वर्चस्व कायम था। वैसे आज झामुमो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन महागठबंधन में स्टार प्रचारकों में सबसे आगे चल रही हैं। उन्हें देखने सुनने के लिए उनकी सभाओं में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है।


