नाला (जामताड़ा): नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को नाला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता के मां के द्वारा नाला थाना में एक लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था। बताया है कि उनकी लड़की पिछले दिनों शाम के वक्त अपने गांव में घर के समीप ही मैदान में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उक्त युवक द्वारा लड़की के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया गया। युवती किसी तरह भागकर अपने घर पंहुची। बाद में अपने घर में मां को घटना के बारे में बताया। घटना को लेकर पिछले रविवार देर शाम को नाला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथराडिह गांव के रंजित गोरांई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप राना ने बताया कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक छानबीन शुरू कर दी गई है।



