संताल एक्सप्रेस टीम
पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सभी 16 प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं और अपनी अपनी जीत की दावा ठोक रहे हैं। किंतु अब तक सर्वाधिक कांग्रेस का दबदबा चला है। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने पाकुड़ सीट पर चोकाने वाला रिजल्ट दिया था। इस चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहे अकिल अख्तर ने दिग्गज कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को हरा दिया था। अकिल अख्तर तब झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ के विधानसभा में पहुंचे थे। बाद में 2014 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस व झामुमो में गठबंधन की बात सामने आने पर दोनो ही नेता दावेदारी के लिए अड़ गए थे। अंततः गठबंधन टूट गया था और 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर अकिल अख्तर व कांग्रेस से आलमगीर आलम दोनो चुनाव लड़े।इस चुनाव में कांग्रेस से आलमगीर आलम ने बाजी मार कर हिसाब चुकता कर लिया था। पाकुड़ विधानसभा सीट पर झामुमो ने पहली बार अपना प्रत्याशी 1995 में उतारा था। इस चुनाव में झामुमो चौथे पायदान पर रहा था। वही 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर श्याम यादव चुनाव लड़े थे। श्याम यादव को 6706 मत ही प्राप्त हुआ था। यह चुनाव कांग्रेस के टिकट पर आलमगीर आलम जीते थे। 2005 के चुनाव में इस सीट पर झामुमो ने अपना प्रत्याशी नही खड़ा किया और आलमगीर आलम भारी बहुमत से जीत हुई। पाकुड़ सीट पर वोटरों का मिजाज भांप चुकी झामुमो यह समझ चूकी थी। झामुमो को मुस्लिम समुदाय से ही एक मजबूत प्रत्याशी अकिल अख्तर के रूप में मिला।बूथों पर मजबूती से काम करने का नतीजा था कि महज दस साल के अंतराल में ही झामुमो का वोट करीब दस गुणा बढ़ गया। नतीजा यह रहा कि पाकुड़ सीट पर पहली बार झामुमो अपना परचम लहराने में कामयाब रही। इस चुनाव में अकिल अख्तर को 62246 मत प्राप्त हुए थे। वही कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर को 56570 मत प्राप्त हुआ था। हालांकि 2014 में आलमगीर आलम पुनः जीत कर वापसी की । तब से पाकुड़ सीट कांग्रेस के ही कोटे में जा रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को है।अब मतगणना के साथ ही पता चलेगा की 2024 में बाजी कांग्रेस मारती है या कोई ओर…?



