देवघर। नगर पुलिस ने जमीन दिखाकर लगभग पांच लाख रूपये ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सन्नी कुमार, कारू उर्फ राहित कुमार हैं। बताते चलें कि ठगी को लेकर पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के चांदवारी निवासी सुमित कुमार ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि सितंबर 2024 में जमीन खरीदने के सिलसिले में कुलदीप गुप्ता नामक व्यक्ति ने उसे देवघर बुलाया। उसने अपने सहयोगी नावादा जिला के कॉआकोल थाना क्षेत्र के नजलीबीगहा निवासी गणेश कुमार, बेलाबगान निवासी दीपक कुमार, मुंगेर जिला के कोरा मैदान…
Author: Santal Express
राजमहल/ भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने राजमहल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी अनन्त ओझा पंचायत बाबूपुर,तीन पहाड़,तेतुलिया,महासिंगपुर,खुटहरि सहित विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क किया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। कहा कि जेएमएम के लोग भ्रम फैलाकर क्षेत्र में अलग अलग रूप के माध्यम से क्षेत्र में घूमकर लोगो को ग़ुमराह कर रहे हैं विधायक ने कहा कि जेएमएम वाले टीना का चश्मा लगा कर रखा हैं उन्हें विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं क्षेत्र की बिजली की व्यवस्था 2014 से पहले क्या थी अब क्या हैं…
देशी व विदेशी शराब के वितरण व परिवेषण पर रोक डीईओ सह डीसी ने जारी किया आदेश साहिबगंज /विधानसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण कराने को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने आदेश जारी कर 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर तक ड्राई डे घोषित किया है। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) में निहित आदेश आलोक में उत्पाद अधिनियम की धारा 26 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला भर में 18 नवंबर की संध्या…
साहिबगंज । विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण में 15 जिला के 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान शुरू होगा। साहिबगंज जिला में निर्वाचन कार्य में लगे दूसरे जिला के कर्मचारी 05 नवंबर से 09 नवंबर तक पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। साहिबगंज जिला में ऐसे मतदाताओं के लिए 09 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जहां अलग-अलग जिलों के कर्मचारी सुबह 07 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इन सेंटरों पर मतदान कर्मी, मतदान दल के कर्मचारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफर,…
धनबाद । धनबाद के गोविंदपुर स्थित जीटी रोड पर फकीरडीह के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7 बजे रूबी खातून (26) अपनी बेटी सीपत परवीन (08), बहन जानवी उर्फ आयत परवीन (15) और उनके पड़ोस की ही रहने वाली दुर्गेश शाह की पुत्री ट्यूशन जाने के लिए सड़क पार करने की तैयारी में थे, इसी दौरान तेज…
रांची । झारखंड में डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारी अगले दो महीने में रिटायर हो जायेंगे। इस महीने 30 नवंबर को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर सेवानिवृत्त हो जायेंगे। वे अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा डीजीपी अजय कुमार सिंह और एम मीणा जनवरी, 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी, 2025 को रिटायर हो जायेंगे। दूसरी ओर झारखंड कैडर के 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी, 2025 से डीआईजी हो जायेंगे। सीनियर एसपी…
खूंटी । खूंटी विधानसभा क्षेत्र के मुरहू प्रखंड के सायको (किताहातु) चौक में सोमवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा चुनाव के संयोजक काशीनाथ महतो और जिला उपाध्यक्ष विनोद नाग ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशीनाथ महतो ने कहा कि यह चुनाव नहीं, राज्य की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद और सहयोग से हमारे विधायक और भाजपा उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा लगातार 25 वर्षों से खूंटी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। काशीनाथ महतो ने कहा कि जितना विकास खूंटी विधानसभा क्षेत्र…
सरायकेला । सरायकेला- राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुई टक्कर में रविवार की देर रात तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सरायकेला की ओर से आ रहे 407 वाहन ( जेएच06आर/6361) की राजनगर की ओर से आ रहे टिप टेलर ( जेएच05सीक्यु/1369 ) के बीच कालापाथर गांव के समीप आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टिप टेलर में…
गढ़वा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण में 43 सीटाें पर हाेने वाले चुनाव के लिए सोमवार को गढ़वा के चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गाैशाला मैदान में चुनावी जनसभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है। ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’। अब हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है। मोदी ने कहा कि झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब पूरा देश ‘विकसित भारत के संकल्प…
रांची । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेन्द्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव, इसराफिल अंसारी को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरांव, गोमिया विधानसभा क्षेत्र इसराफिल अंसारी और पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुशासनात्मक नियम के क्रमांक 04 के कण्डिका क, ख एवं…


