देवघर। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को जीत दिलाने को लेकर कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान मुख्य रूप से शामिल होते हुए उन्होंने बताया कि देवघर विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं ने इस बार भारी मतों से जीत दिलाने का फैसला कर लिया है। बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद हमें मिला है। हमने देवघर विधानसभा की सेवा और सर्वांगीण विकास यहां का विधायक और मंत्री रहते हुए हर क्षेत्र में किया है। चुनाव हारने…
Author: Santal Express
देवघर। जिले के पाथरोल स्थानीय ऊपर लाला टोला में रविवार को हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त पूजा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्तागणों ने कलम की पूजा की। भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा किया गया। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ. समिति सदस्यों ने पूजा मेँ भागीदारी कर पूजा को भव्य बनाया। शाम मेँ भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया है. यहाँ स्थानीय कलाकरों द्वारा भजन किया जायेगा। पूजा समिति कार्यक्रम को सफल बनाने ने लगे हुए हैं।
देवघर। कुंडा थाना में मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पलटू महतो और विनोद यादव है जो थाना इलाके के करनीबाग का रहने वाला है। एक पक्ष की ओर विनोद यादव ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें पलटू महतो, फल्गुनी यादव सहित तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है। कहा है कि उपरोक्त आरोपी द्वारा उसके घर का चाहरदिवारी जबरन तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। जब वह मना करने गया तो सभी लोग मिलकर तलवार, रड और लाठी से…
देवघर। देवीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन ने तूफानी दौरा किया। इस दौरान देवीपुर प्रखंड के नाड़ासीमर, सिरी (मुस्लिम टोला), सिरी (यादव टोला), जितूआ बहियार, दरंगा, कमरसाली, पुतरजोर, घघरवा, नैयाडीह, जमुवा जगनाडीह, बाघरायडीह, गोसलीडीह, पिपराटोल, सुन्दरडीह समेत अन्य गांवों का झामुमो के मधुपुर विधानसभा प्रत्याशी सह झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने दौरा किया और अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने विकास गिनाते हुए कहा कि 600 करोड़ रुपए का पी डब्ल्यू डी रोड में खर्च हो रहा है। जबकि 30 पुल, 79 सड़क रिपेयर,161 मंदिर…
देवघर। झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उत्पात अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत मांझीटोला, रायडीह, गड़सार- खप्साडीह एवं कुंडा थाना अंतर्गत कोरियासा में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं अवैध शराब बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में गिरीश मांझी,परमेश हेम्ब्रम,मुकेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।साथ ही अन्य अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त फरार व्यक्तियों…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। और जिनके प्रचार प्रसार में पार्टी के कई वरिष्ट नेता पहुँच रहे हैं। देवघर विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी अंग्रेज दास के पक्ष में वोट मांगने के लिए पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो मोहनपुर प्लस टू विद्यालय मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष खुशवंत प्रधान ने कहा कि जयराम महतो ग्यारह बजे देवीपुर के रास्ते देवघर पहुँचेंगे। जिसके बाद देवघर से चोपा मोड़ होते हुए सभा स्थल तक बाइक रैली करते…
मधुपुर । झील तालाब में इस बार छठ पूजा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल कन्नू ने बताया कि इस वर्ष झील तालाब को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। परिसर में भव्य पंडाल बन रहा है, जहाँ सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होगी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी होगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए भगत सिंह चौक से लेकर झील तालाब तक लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी और पूरी सफाई सुनिश्चित की जा रही है। नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान तेज़ी से चल रहा…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- आर्या हेल्थकेयर का उद्घाटन स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे व ऑल इंडिया मैक्स हॉस्पिटल के पेडिएट्रिक विभाग के हेड डॉ. अनुराग कृष्णा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। मौके पर डॉ. रमन कुमार, डॉ. सौरभ सुल्तानिया व डॉ. सोनाली वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। मौके पर डॉ. रमन कुमार ने बतलाया कि संपूर्ण रूप से इक्युप्ड 36 बेड का यह अस्पताल शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित है। अस्पताल में चौबीसों घंटे लैबोरेट्री सपोर्ट, एक्स-रे के अलावा डायग्नोस की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. रमन कुमार…
ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस, साफ-सफाई, अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश देवघर संताल एक्सप्रेस:-लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने शिवगंगा सरोवर, छत्तीसी तालाब, माथा बांध, डढ़वा नदी, नावाडीह घाट, नंदन पहाड़ आदि पहुँचकर वहाँ की वस्तुस्थिति व साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को देखते हुए इन घाटों पर साफ-साफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से रहे, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावे छठ व्रतिओं…
देवघर । विधानकसभा आम चुनाव, 2024 के तहत डिस्पैच सेंटर में आने वाले पोलिंग पार्टियों की सुविधा को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कुमैठा स्पोटर्स स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर देवघर, मधुपुर व सारठ विधानसभा हेतु बनाये गये अलग-अलग डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार पंडालों में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के अलावा बूथवार मार्किंग, बिजली, व्यवस्था, पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही बज्रगृह के सुरक्षा इंतजामों के अलावा सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता व इसकी मॉनिटरिंग…


