देवघर। देवीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन ने तूफानी दौरा किया। इस दौरान देवीपुर प्रखंड के नाड़ासीमर, सिरी (मुस्लिम टोला), सिरी (यादव टोला), जितूआ बहियार, दरंगा, कमरसाली, पुतरजोर, घघरवा, नैयाडीह, जमुवा जगनाडीह, बाघरायडीह, गोसलीडीह, पिपराटोल, सुन्दरडीह समेत अन्य गांवों का झामुमो के मधुपुर विधानसभा प्रत्याशी सह झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने दौरा किया और अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने विकास गिनाते हुए कहा कि 600 करोड़ रुपए का पी डब्ल्यू डी रोड में खर्च हो रहा है। जबकि 30 पुल, 79 सड़क रिपेयर,161 मंदिर विकास में फंड दिए हैं। जनता से अपील किया कि आगामी 20 नवंबर को क्रमांक संख्या तीन पर तीर धनुष के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनावे और हेमंत जी के हाथों को मजबूत करें। ताकि आने वाले में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा सके। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में अनगिनत कल्याण कारी योजनाओं का धरातल पर उतारा गया है.जिसमें मइया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफी योजना, किसानों के केसीसी ऋण माफी योजना, सर्व जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना समेत अन्य योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभान्वित किया गया है.आने वाले दिनों में फिर से सरकार बनने पर अनेकों कल्याण कारी योजनाओं को लागू किया जाएगा.उन्होने कहा कि क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त किया गया.साथ ही पुल पुलियों का निर्माण कराया गया है। मौके पर पार्टी के वरीय कार्यकर्ता तेजनारायण वर्मा, उपप्रमुख मिथलेश यादव, सलीम अंसारी, विजय यादव, दिनेश दास, मुकेश यादव, मो नसीम अख्तर, विजय यादव, रामदेव मंडल, किशोर मंडल, जुलेश मरांडी, नसीम अंसारी, सहदेव महतो, मोहन दास, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मंडल, मधु यादव, अशोक यादव, भुनेश्वर महथा, अनुल अंसारी, रेवतीरमण यादव, विजय यादव, सुनील यादव, किशोर मंडल, गणेश कोल, देवी कोल, मुकेश मंडल, रहमान अंसारी, डिगन मंडल, प्रवेश कोल, थानू कोल, कामदेव कोल, रोहित मंडल, धर्मेंद्र मंडल, चिराउद्दीन अंसारी, सुनील यादव, इदरीश अंसारी आदि दर्जनों मौजूद थे।




