देवघर संताल एक्सप्रेस:- विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। और जिनके प्रचार प्रसार में पार्टी के कई वरिष्ट नेता पहुँच रहे हैं। देवघर विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी अंग्रेज दास के पक्ष में वोट मांगने के लिए पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो मोहनपुर प्लस टू विद्यालय मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष खुशवंत प्रधान ने कहा कि जयराम महतो ग्यारह बजे देवीपुर के रास्ते देवघर पहुँचेंगे। जिसके बाद देवघर से चोपा मोड़ होते हुए सभा स्थल तक बाइक रैली करते पहुंचेगे। जहां पर विधानसभा के लोगों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल जाएंगे।




