कुंडहित (जामताड़ा) । रविवार को कुंडहित मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र मे बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा भाईदुज उर्फ भाईफोटा पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनोें ने भाई के घर एंव भाई ने बहन का घर पहॅूचकर भाई की कपार मे चंदन की टीका देकर ईश्वर से भाई की लम्बी आयु की कामना की। बहनो ने सुबह से उपवास रहकर धुप, दीप जलाकर भाई की कपार मे चंदन की टीका लगाते हुए कहा ‘भाईयेर कपाले दिलाम फोटा यम दुयारे पढ़लो काटा’, के साथ शंखध्वनी कर भाई की लम्बी आयु की कामना की। साथ ही भैया ने बहन को…
Author: Santal Express
हिरणपुर (पाकुड़ ) । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू अपने समर्थकों के साथ रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की भाजपा प्रत्याशी ने हिरणपुर बाजार के धोबीटोला, नामोपाड़ा, लक्ष्मी मंदिर रोड सहित पूरे हिरणपुर बाजार में पदयात्रा कर लोगों से वोट के लिए अपील किया वहीं गांव-मुहल्ले के महिलाएं एवं बड़े-बुजुर्गों ने भाजपा प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।मौके पर भाजपा समर्थक चंदन दत्ता, संजय मंडल, सुकुमार मंडल, सुभाष रक्षित, राजू दे, धनंजय इंदी, बरुन दे, लक्ष्मी देवी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि…
संताल एक्सप्रेस पाकुड़।जनता दल यू के जिला अध्यक्ष ने हिरणपुर प्रखंड के घाघरजनी गांव में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए उनके बातों को ध्यान से सुना सबसे पहले घाघरजनी गांव पहुंचते ही जदयू जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनकर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ो की संख्याओं में महिला भी उपस्थित थी।जिला अध्यक्ष ने जनसंपर्क अभियान में उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए कहा आप सभी माताएं बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद…
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा/ प्रखंड में तांत्रिक काली मंदिर स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की देर शाम बसवा पोखर में परंपरागत तरीके से किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखे नम दिखी। काली मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन के दौरान मां काली के जयकारों के साथ बसवा पोखर में किया गया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले पूरी श्रद्धा के साथ मां की अराधना कर सुख-शांति की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर से मां के आने की कामना की. इसके बाद श्रद्धालु अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए निकले। विसर्जन के मौके पर सैकड़ों…
गोड्डा : विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के सभागार में रविवार को ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आये ब्राह्मण समाज के लोगों ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में एकजुटता का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने की। अपने संबोधन में परिमल ठाकुर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज से उम्मीदवार नहीं बनाया है। आज ब्राह्मण समाज राजनीतिक हासिये पर पहुंच गया है। हमरा समाज मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है। ऐसे में हमें फिर से एकता का परिचय देने की…
आदिक्ति मां काली को भक्तों ने नम आंखों के साथ विदा किया हनवारा संवाददाता गोड्डा/ काली पूजा के दो दिनों के अनुष्ठान के बाद रविवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के आंखेंं मे आसु स्पष्ट दिखा रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया। वहीं काली पूजा उत्सव को लेकर पूरा गांव मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। अश्रुपूरित भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी।हनवारा थाना क्षेत्र…
जामताड़ा : रविवार को नगर स्थित किसान भवन में विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए जन जागरण अभियान के तहत संगठन के सभी जिला एवं प्रखंड, नगर के सदस्य ज़ोर शोर से लगेंगे। इस निमित्त लोक जन जागरण हेतु प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया। बताया कि सभी प्रखंडों में गठित कमेटी के सदस्य गांव में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, लोग अपने मताधिकार…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। जिले भर में भाई-बहनों का त्योहार भैया दूज ग्वालपड़ा मोहल्ले में गोवर्धन पूजा परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए उपवास रखा और पूजा की गोबर से यम की आकृति बनाकर उसे कूटा गया। मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। महिलाओं ने गोबर से यम की आकृति बनाकर उसे लाठी-डंडा से कूटा भाइयों की प्राण की रक्षा के लिए बहनों ने उपवास रख की भाई-बहनों का पवित्र त्योहार भैया दूज व समृद्धि का त्योहार गोधन (गोवर्धन) परंपरागत तरीके से आस्था व श्रद्धा के साथ की गई। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के…
महगामा प्रतिनिधि गोड्डा / प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को युथ कांग्रेस कमेटी सदस्य के साथ बैठक की गई । जहां मुख्य अतिथि में राष्ट्रीय सचिव महिल प्रतिभा रघुवंशी, उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहुंची थी। वहीं युथ कांग्रेस सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रतौली ने अपने संबोधन में कहा कि एक युथ में दस सदस्य मौजूद रहेंगे । कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि आपके इस संदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, अनुशासन, और संगठनात्मक मजबूती का गहरा असर दिखता है। आपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति…
गोड्डा : प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदो के वंशज व परिजनों द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी कार्यक्रम “दस बजे दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम” के तहत रविवार को नियत समय पर स्थानीय शहीद स्तम्भ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ l उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक व जमनी पहाड़पुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. छेदी प्रसाद झा के पुत्र दिवाकांत झा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित रणजीत झा के पुत्र व विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, महेशपुर के स्वतंतता सेनानी स्व. रत्नेश्वर…


