Author: Santal Express

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बुढा बगीचा मुख्य मार्ग पर राजपुर में शन‍िवार देर रात एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब (डबरी) में पलट गई, जिससे स्काॅर्प‍ियो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें से सात लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई थी जबकि चालक ने आज दमताेड़ दिया। मृतकाें में एक ही परिवार के तीन लाेग शामिल हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुल‍िस के अनुसार स्कार्पियो सवार लाेग कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। तभी बीती…

Read More

रामगढ़ । पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ इलाके से हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें एक अपराधी की हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस को बताया गया था कि तिलैयाटांड़ के आसपास एक व्यक्ति को हिरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल नं. (जेएच 02 जेड 5198) पर अवैध आर्म्स के…

Read More

गढ़वा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ना यूसीसी ना एनआरसी लागू होगा। यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। पांच वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया यह आप सभी ने देखा है। ये बातें हेमंत सोरेन ने कही। सोरेन कर रहे थे। हेमन्त सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान…

Read More

बॉलीवुड के भाईजान इस वक्त अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि वे अपने काम को लेकर व्यस्त हैं। ‘बिग बॉस-18’ की शूटिंग के बाद उन्होंने ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सलमान खान हाल ही में ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। ईद 2025 पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में की जा रही है। फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग से एक दिन पहले सलमान खान हैदराबाद पहुंच गए हैं। ताज…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ थाने में 23 अक्टूबर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर गाड़ी चलाने के संदेह पर दो पिकअप वैन को जब्त किया गया था। वाहन संख्या (जेएच 02 वाई 5642) और (जेएच 01 बीजी 2718) दो पिकअप वैन मुर्गी व्यवसाई गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान की दुकान से पुलिस ने जब्त किया था। जांच के दौरान पता चला कि गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान मुर्गी गाड़ी चलाता था और उसी रजिस्ट्रेशन नंबर से दूसरी गाड़ी यात्रियों को ढोती है। एक गाड़ी रामगढ़ में चल रही है तो दूसरी गाड़ी हजारीबाग और चतरा के बीच चलाई जा रही है।…

Read More

गिरिडीह । जिले की सीमा से सटे गुरुवाद गांव मे एक पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखे गये 20 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया गया है। बताया गया कि खुफिया एजेंसी से प्राप्त सूचना के आधार पर इलाके में गिरिडीह एवं जमुई पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान बीती देर रात एक कंटेनर मे पलान्ट कर रखा गया बम बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से भाकपा माओवदियों ने बम का पलान्ट कर रखा था। बताया गया कि आज सुबह बरामद बम को एक जंगल मे निष्किय…

Read More

पेशेवर ले सकते हैं लाभ, नौकरीपेशा व्यक्ति को कार लोन पर टैक्‍स में रियायत का लाभ नहीं मिलेगा नई दिल्‍ली । होम लोन पर सरकार की ओर से इस पर 3.5 लाख रुपये तक की टैक्‍स छूट मिल जाती है। इसमें 80सी के तहत ब्‍याज पर 1.5 लाख रुपये की टैक्‍स छूट मिलती है, जबकि 24बी के तहत मूलधन पर सालाधाना 2 लाख रुपये तक टैक्‍स छूट दिया जाता है लेकिन क्‍या आपको पता है कि होम लोन की तरह कार लोन पर भी टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं। आखिर कैसे आप इन दोनों लोन पर भी टैक्‍स…

Read More

8.8 फीसदी तक ब्याज कमाने का ‎मिलेगा मौका नई दिल्ली । अक्टूबर 2024 में शिवॉलिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक सहित 7 बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 अक्टूबर को बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक की तरफ से एफडी पर ग्राहकों को 3.5 फीसदी से 8.3 फीसदी तक का ब्याज जबकि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की तरफ से 4 फीसदी से लेकर 8.8 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा…

Read More

नई दिल्ली । अक्टूबर में कार बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी रही। इस महीने खुदरा बिक्री में 26 फीसदी इजाफा हुआ है। यह बिक्री नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहारों के चलते बढ़ी है। अक्टूबर में कुल खुदरा बिक्री का अनुमान 4.8 लाख से 4.9 लाख यूनिट्स के बीच है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3.9 लाख यूनिट्स था। प्रमुख कंपनियों जैसे मारुति, हुंडई, टाटा मोटर्स, एमजी और महिंद्रा ने मजबूत उपभोक्ता खरीदारी की रिपोर्ट की है और कई ऑटों कंपनियों ने अक्टूबर के सर्वाधिक आंकड़े पेश किए हैं। अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में वृद्धि का अनुमान केवल 5…

Read More

बकाया राशि के भुगतान में देरी का मामला, बांग्लादेश को 7 नवंबर की समय सीमा दी नई दिल्ली । बकाया राशि के भुगतान में देरी के कारण अडानी पावर ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी है। कंपनी ने बांग्लादेश को 7 नवंबर की समय सीमा दी है, जिसके बाद अगर बकाया राशि के निपटान पर कोई स्पष्टता नहीं होती है तो बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। अडानी पावर के मुताबिक बांग्लादेश पर 850 मिलियन (लगभग 7,200 करोड़ रुपये) की बकाया राशि है। बकाये का भुगतान नहीं होने पर पिछले गुरुवार से ही अडानी पावर ने…

Read More