Author: Santal Express

बलरामपुर । जिले के बुढा बगीचा मुख्य मार्ग पर शन‍िवार देर रात एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई, जिससे स्काॅर्प‍ियो में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। पुल‍िस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब (डबरी) में डूबी स्कॉर्पियो के चालक को कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं घायलों को राजपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी स्कार्पियो में सात लोग सवार होकर कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। तभी शाम करीब…

Read More

ढाका । शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश के खराब हालात और भारत के साथ उसके संबंधों की कड़वाहट का वहां के पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। वहां की स्थिति को देखते हुए विदेशी पर्यटक आ नहीं रहे हैं, ऊपर से भारत सहित कई देशों ने वीजा नियमों में जो सख्ती की, उसका असर यह हुआ कि विदेशों की यात्रा करने वाले बांग्लादेशी यात्रियों की संख्या अचानक बहुत नीचे आ गई। इससे देश के टूर ऑपरेटर खासे निराश हैं और सरकार से जल्द इसका रास्ता निकालने की अपील कर रहे हैं। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र…

Read More

जनता मेरे पुत्र आलोक को दे रही है अपना आशीर्वाद: नलिन सोरेन सांसद पिता नलिन सोरेन संग पुत्र झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन ने जामूगढ़िया में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शिकारीपाड़ा: विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार आलोक सोरेन ने शनिवार को दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ से सटे जामूगढ़िया मौजा में पार्टी का विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अपने सांसद पिता नलिन सोरेन के साथ किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक सोरेन जो शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं ने कहा कि चुनाव…

Read More

काठीकुंड। शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के समर्थन में लगातार युवाओं का झामुमो में आने का सिलसिला जारी है। आलोक सोरेन की टिकट कन्फर्म होने के बाद से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में युवा झामुमो का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर धावाडंगाल पंचायत के 28 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत के किरण देहरी, राजीव देहरी, विकास देहरी, माइल देहरी, कालेश्वर राय, कालू देहरी, कीया देहरी, दुलू देहरी, लाल बिहारी राय, देबु देहरी, संकसू राय, अमुआ राय, प्रदीप गुप्ता, राज मोहन देहरी, रमेश राय,…

Read More

साहिबगंज। जिला के बरहेट विस चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी रहे सिमोन मालतो ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तिफानामा भेजा है।प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में सिमोन मालतो ने बताया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी विधानसभा से पाहड़िया समुदाय से प्रत्याशी नहीं बनाया गया। जिससे पूरे पहाड़िया समाज मे रोष है। पार्टी ने पहाड़िया समुदाय को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। इसलिए उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता   पाकुड़ । विधानसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अमड़ापाड़ा बाजार में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टीकर अभियान चलाया गया।  इस अभियान के माध्यम से टोटो, टेम्पु एवं बोलेरो आदि गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर लोगों को 20 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वीप के सहयोगी पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राहुल कुमार, स्वीप के सहयोगी पदाधिकारी सह एपीआरओ पवन कुमार, स्वीप के सहयोगी…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी निशात आलम ने नामांकन के उपरांत ही जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया ह इसके तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं।निसात ने पाकुड़ प्रखंड के कुसमानगर, तारानगर, इलामी, सिरसा, नवादा, सिसपोखर, मनीरामपुर, अंजना नया टोला, फतेहपुर, शैतान खाना, इसाकपुर, रनडांगा, चंद्रपाड़ा, रहसपुर समेत कई अन्य गांवों का तूफानी दौरा करते हुए उन्होंने कांगेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान निसात आलम ने जगह जगह पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को अपनी एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर स्वयं भी फांसी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।थाने में दिए गए आवेदन के  अनुसार जीतपुर राय टोला निवासी धनेराम मुर्मू की शादी विगत डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही लिली सोरेन से ही हुई थी। दोनों के दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ था। धनेराम मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता था।रोजगार नही मिलने की वजह से 31 अक्टूबर को अपने साला लखीराम सोरेन के साथ…

Read More

हिरणपुर (पाकुड)। शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची व मतदाता पंजी का वितरण किया गया। उपस्थित बीएलओ को बीडीओ टुडु दिलीप ने मतदाता पर्ची व पंजी वितरण करते हुए निर्देश दिया कि सभी अपने अपने सम्बन्धित क्षेत्र में मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे। यह कार्य जल्द से जल्द किया जाना है। जिससे कि कोई मतदाता छूट न जाय।।इसको लेकर सम्बन्धित पर्यवेक्षक को अनुश्रवण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने अपने मतदाता पंजी में मृत व बाहर रह रहे मतदाताओं का…

Read More

नाला (जामताड़ा)– मोहजोड़ी गिरधारी मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत पुरोहित के द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई साथ ही 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए ।इस अवसर पर महंत तथा भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन तथा मंदिर की परिक्रमा किया गया। इसके अलावे अन्नकूट महोत्सव के दौरान अन्न तथा गोबर की गोवर्धन आकृति बनाई गई तथा रोली ,चावल, खीर , बताशा, जल, दूध, पान, शेखर ,फूल आदि नैवेद्य से पूजा -अर्चना किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मच्छप महोत्सव  तथा भंडारे…

Read More