साहिबगंज। जिला के बरहेट विस चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी रहे सिमोन मालतो ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तिफानामा भेजा है।प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में सिमोन मालतो ने बताया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी विधानसभा से पाहड़िया समुदाय से प्रत्याशी नहीं बनाया गया। जिससे पूरे पहाड़िया समाज मे रोष है। पार्टी ने पहाड़िया समुदाय को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। इसलिए उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।




