नई दिल्ली । आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद ही चमत्कारिक है। हम सेहत के खजाने से भरपूर अंजीर के बात कर रहे हैं। वैसे तो अंजीर खाने के बहुत सारे लाभ हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाने से इसका लाभ दोगुना हो जाता है। अंजीर के लाभ पर और प्रकाश डालने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. कनिका सचदेव से बात की। गुणकारी अंजीर के फायदों के बारे में बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, फ्रेश अंजीर की बात करें, तो यह मानसून के समय पर ही देखने को मिलता है। लेकिन…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । जब हमारा फोन गुम हो जाता है, या चोरी हो जाता है, तब हम आमतौर पर एफआईआर दर्ज करते हैं, या फोन को ट्रैक करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इस बीच, हम अपने डेटा की सुरक्षा करना भूल जाते हैं, जिसका ध्यान न रखने पर आसानी से दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए, अपने सिम को ब्लॉक करना, डेटा को रिमोटली डिलीट करना और अपने पर्सनल फोटो, वीडियो और फाइलों को धोखेबाजों से सुरक्षित रखने के लिए अपने फोन को ब्लॉक करना हमेशा सबसे अच्छा होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप यह…
नई दिल्ली । आज का युवा वर्चुअल वर्ल्ड की चमक-दमक में खो गया है। जहां एक ओर वर्चुअल दुनिया भव्य और आकर्षक दिखती है, वहीं दूसरी ओर इसमें छिपा हुआ खतरा बच्चों और युवाओं को गैंगस्टर्स का मोहरा बना रहा है। हाल ही में, जामिया नगर की 14 वर्षीय एक लड़की की कहानी आपकों सोचने पर मजबूर करेगी। इस लड़की ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीलमपुर के 16 वर्षीय एक लड़के से दोस्ती की। जब लड़के ने लड़की को अपने जन्मदिन के लिए होटल आने के लिए कहा और बाद में एसिड अटैक की धमकी दी, तब लड़की डर…
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खाली करवाकर की जांच, सूचना फर्जी निकली गोंडा । अभी हाल ही में हवाई जहाजों को बम से उड़ने की धमकी का सिलसिला चल ही रहा है कि इसी बीच दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से शुक्रवार रात को गोंडा रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। बम की सूचना से यात्रियों की जान पर बन आई। ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाकर खाली करवाया फिर उसकी सघन तलाशी ली गई। छानबीन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया। गोंडा पूर्वी क्षेत्र के…
सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय समिति, ऐसी घटनाओं को रोकने पर करेगी विचार बांधवगढ़ । मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में पिछले तीन दिनों में 10 जंगली हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गहन जांच के लिए विशेषज्ञों ने कई स्थानों से नमूने लिए हैं और उन्हें यूपी स्थित आईसीएआर-आईवीआरआई और मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक हाथियों की मौतों का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ, जब खितोली रेंज के सांखनी और बकेली इलाके में चार हाथी मृत मिले। इसके बाद…
अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस लार्नू वन क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांगस लार्नू के वन क्षेत्र में चल रहे अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। संभवतः एक और आतंकवादी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसा हुआ है। इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया था। जब सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
नई दिल्ली । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया की सुरक्षा भंग होने का मामला सामने आया है। एयरलाइन की दुबई-दिल्ली उड़ान संख्या AI916 में एक सीट से कारतूस मिला है। इस मामले की जांच चल रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने के बाद हमारी फ्लाइट संख्या AI916 की एक सीट की जेब में एक कारतूस मिला था। प्रवक्ता के मुताबिक विमान के सभी यात्री सुरक्षित उतर चुके थे। एयर इंडिया ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में…
कानपुर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है। वहां के लोगों को भी विकास रास आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी आई है और वहां से हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने अपने गुरु हरिहर दास महाराज के आश्रम हरिहर धाम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा बल पूरी तरह…
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मौके से निकाल कर सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पुराने शहर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे मिली विशेष सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)…
रामगढ़ । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामगढ़ जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीसी चंदन कुमार ने दो अपराधियों को जिला बदर किया है साथ ही 7 अपराधियों को प्रतिदिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। डीसी ने बताया कि अपराधकर्मी जागो मांझी, पिता – डुगरु मांझी, बांदा टोला पिपराजारा निवासी, थाना – गोला, अपराधकर्मी सतीश ठाकुर उर्फ नाटा उर्फ़ चिटटू , पिता – महानंद ठाकुर, ठाकुर टोला जयनगर निवासी, थाना – पतरातू, अपराधकर्मी युसूफ अंसारी, पिता- मोहम्मद हबीब अंसारी उचरिंगा निवासी, थाना – पतरातू , अपराधकर्मी सौरभ कुमार मेहता उर्फ…


