रांची । झारखंंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। दूसरे चरण में कुल 634 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 30 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद 560 प्रत्याशी बचे। वहीं एक नवंबर को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 528 प्रत्याशी हैं, जिनके बीच 20 नवंबर को कड़ा…
Author: Santal Express
जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सह निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं । शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री जयश्री सोरेन ने जामताड़ा एसटी थाना में इरफान अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया। छोटी बहन विजयश्री सोरेन, स्थानीय भाजपा नेत्री सुजाता भैया व अन्य आदिवासी महिला कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंची और आवेदन जमा किया। इस बाबत जयश्री सोरेन ने कहा कि मेरी माँ सीता मुर्मू जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं तथा उनकी प्रतिद्वंदीता वहां के निवर्तमान विधायक इरफान अंसारी से…
रांची । मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शनिवार को पदभार संभाल लिया है। प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में स्थित कार्यालय कक्ष में उनहोंने स्वतः प्रभार लिया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरीय आईएएस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अलका तिवारी ने मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक भी की और विकास कार्य को तेजी से करने को कहा। साथ ही जो भी चालू योजनाएं हैं उनका कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अलका तिवारी राज्य की तीसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इससे पहले लक्ष्मी सिंह और राजबाला वर्मा राज्य की मुख्य…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राज्य के बकाये की मांग की है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा है कि गृह मंत्री, प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। मैं पुनः उनसे करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि हम झारखंडियों का बकाया 01 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये हमें लौटा दें। हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड एवं झारखंडियों के विकास के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक है। मैं भाजपा के साथियों और खासकर के सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे हम झारखंडियों के इस बकाये को दिलाने में हमारी मदद करें।
पंत ने 60 रनों की खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, गिल 70 रन बनाकर नाबाद मुंबई । मुंबई, 2 नवंबर (हि.स.)। ऋषभ पंत (60) और शुभमन गिल (नाबाद 70) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की बेहतरीन वापसी कराई। भारत ने दूसरे दिन लंच तक 5 विकेट पर 195 रन बना लिये हैं। गिल 70 और रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर भारतीय दिन 86 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, पहले दिन पंत 1 और गिल…
रांची। झारखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह 9.20 बजे भूंकप के झटके महसूस किये गये। राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। भूकंप से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
नई दिल्ली । रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे आज से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए 71 विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करेगा। इनमें से 41 विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलेंगी। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलने वाली 41 विशेष रेलागड़ियों में से सबसे अधिक 14 ट्रेन नई दिल्ली से चलेंगी। इसके अलावा आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 12, दिल्ली जंक्शन से आठ, हजरत निजामुद्दीन से छह और दिल्ली छावनी से एक ट्रेन चलेगी।…
रियो डी जेनेरियो । अनुभवी फारवर्ड नेमार और रियल मैड्रिड के युवा एंड्रिक को वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल नहीं किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के साथ ब्राज़ील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर नेमार, लगभग एक साल पहले एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट के फटने के बाद पिछले महीने अपने क्लब अल हिलाल के लिए एक्शन में लौटे।ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने कहा कि 14 नवंबर को वेनेजुएला के साथ होने वाले मैच और पाँच दिन…
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को शामिल नहीं किया गया है।गौरतलब है कि शाकिब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में खेले गए अपने विदाई टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए। इससे पहले बीसीबी के प्रमुख फारुक अहमद ने सभी को इस बारे में जानकारी दी।फारुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “शाकिब अपना विदाई टेस्ट खेलने नहीं आ पाए, जिसके बाद उन्होंने ज्यादा अभ्यास नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें…
झारखंड के 43 विस क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार: सीईओ रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है। महिला उम्मीदवार 73 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड…


