Author: Santal Express

मधुपुर संताल एक्सप्रेस :-सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं पर्यटन मंत्री और मधुपुर विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी हफीजुल हसन ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के करो प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने जनता को अपने पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा,”बिना भेदभाव के सभी गांवों में सड़क,पुल-पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाया गया है. अब फैसला आप जनता के हाथ में है,आप ही न्याय के तराजू पर कसौटी तय करेंगे.”हसन ने जनता से एक बार फिर समर्थन की अपील करते…

Read More

मोहनपुर:-शुक्रवार को भाकपा माले जिला सचिव कामरेड जयदेव सिंह के नेतृत्व में डुमरिया गांव में विजय शर्मा के आवास पर चुनाव को लेकर एक बैठक बुलाई गई जिसमे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड गीता मंडल एवं राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रघुपति पंडित उपस्थित थे केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड गीता मंडल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य कमिटी के निर्देशानुसार हमलोग भाजपा को हराएंगे और इंडिया गठबंधन को जिताएंगे तथा राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रघुपति पंडित ने कहा कि अभी से बूथस्तरीय टीम बनाकर सभी साथी अपने अपने बूथ से भाजपा को हराने और इंडिया गठबंधन को…

Read More

मधुपुर । थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ! इस झगड़े में कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ एक पुलिस जवान महताब आलम और मुहल्ले की एक युवती के बीच पुराने प्रेम संबंधों से जुड़ी है। बाद में महताब ने किसी और से विवाह कर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। आज भी स्थिति बेकाबू हो गई, और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे! घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर थाना…

Read More

मधुपुर: नामांकन प्रक्रिया और स्क्रूटनी समाप्त होने के बाद, शुक्रवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया! निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजीव कुमार के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी सुदामा तिवारी और राष्ट्रवादी भारत पार्टी से बिनोद कुमार यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। अब, 13-मधुपुर विधानसभा से कुल 15 प्रत्याशी और 14-सारठ विधानसभा से 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं! इस महत्वपूर्ण जानकारी को पत्रकारों के साथ साझा करते हुए, मधुपुर के निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और सारठ विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी नरेश रजक ने भावपूर्ण तरीके से इस चुनावी…

Read More

दुमका । पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल की अध्यक्षता में बंदरजोरी स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को हुई। बैठक में चर्चा के दौरान मुख्य रूप से यह बात निकाल कर आई कि पक्ष या विपक्ष के किसी भी गठबंधन दल ने पिछड़ा वर्ग के ज्वलंत मुद्दों यथा जातिगत जनगणना, आबादी के अनुरूप आरक्षण, पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर छात्रावास सहित दुमका जिला में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य होने के सवाल पर अभी तक कोई सटीक पहल नहीं की है। इस मुद्दे पर…

Read More

काठीकुंड के शिवतला में झामुमो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद नलिन सोरेन ने जिप अध्यक्ष संग किया काठीकुंड । दुमका सांसद नलीन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिवतला गांव में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे जोर- शोर से चुनाव कार्य में जुट जाएं और झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन को अत्यधिक मतों से जिताने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने- अपने पंचायत में जाकर आमजनों से संपर्क करें| अवसर पर पांच…

Read More

शिकारीपाड़ा । पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लतबेधा गांव के निकट से पेड़ से लटकती लाश बरामद की थी| मृतक की पहचान राज बांध के पंचानन केवट के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी ममता देवी के बयान पर शिकारीपाड़ा पुलिस जमीन विवाद को लेकर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद हत्या का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य में जुट गई है। मृतका की पत्नी ममता देवी ने शिकारीपाड़ा थाना में पंचानन केवट के मंगलवार से लापता होने का सनहा बुधवार को दर्ज कराया था। ममता देवी का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर…

Read More

रानीश्वर। प्रखंड के कुमिरखाला गांव स्थित प्राचीन काली पूजा मंडप में काली पूजा को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को यहां देर रात मूर्ति स्थापित कर राजपूत परिवार के पुरोहित चंद्र मोहन भट्टाचार्य एवं प्रदीप भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा की। बताते चलें कि यहां दो पाषाण काली की पूजा होती है। राजपूत परिवार द्वारा 250 साल से आयोजित प्राचीन काली पूजा में दूर दूर से लोग आकर प्रतिमा का दर्शन करते हैं। भातृ द्वितीय के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Read More

दुमका । विधानसभा आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। सामान्य प्रेक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि को कैंडिडेट हैंडबुक अच्छे से पढ़ने एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही। उन्होने बताया कि प्रचार संबंधित गतिविधियों जैसे रैली, हैलिपैड, सभा आदि के लिए सिंगल विडों सिस्टम से समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है, बिना अनुमति प्रचार-प्रसार नहीं करें।…

Read More

दुमका। जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर गठित किए गए सभी कोषांग के प्रभारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी कोषांग के कार्यों के अलावा अन्य विशेष बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांग के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही कलस्टर, मतदान केन्द्रवार मूलभत सुविधाएं, मतदान केन्द्रवार रूट चार्ट/मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा को लेकर भी…

Read More