Author: Santal Express

कुंडहित (जामताडा) । नाला विधानसभा क्षेत्र में लगातार विभिन्न राजनोतिक पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झामुमों में शामिल हो रहे है। शनिवार को कुंडहित प्रखंड के बाबुपुर पंचायत अन्तर्गत पाथरचोड़ गांव के भाजपा के पुर्व जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव आपने एक सौ समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में रबीन्द्रनाथ महतो के समक्ष झामुमो में दामन थमा। नाला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के पट्ठी पहनाकर पार्टी में शामिल किए। इस दौरान रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा विधानसभाा चुनाव अब शेष कुछ ही दिन बच गया है। एैसे में नियमित क्षेत्रों का दौरान कर जनसम्पर्क किया…

Read More

पूर्णिया । पूर्णिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां न्यायालय में पेशकार के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डीएससी ग्राउंड के पास की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक गौरव कुमार की शादी प्रियंका से नवंबर 2021 में हुई थी। मई 2024 में प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का मामला लड़के और उसके परिवार पर दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मृतक की मां को गिरफ्तार किया था, लेकिन अन्य आरोपियों पर…

Read More

कटिहार । कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बीते देर रात कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। यह निरीक्षण यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा की जांच के लिए किया गया। निरीक्षण के दौरान, एडीआरएम श्री सिंह ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन पर ट्रेन के प्लेसमेंट के बाद खोलने के अलावा रात में यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा व संरक्षण को लेकर कई बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित रेल…

Read More

अररिया । भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी बॉर्डर पिलर संख्या 180 पर एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा के साथ कार पर सवार तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गांजा तस्कर नेपाल से स्विफ्ट डिजायर कार संख्या बीआर11के-2202 में डिक्की के नीचे अलग से तहखाना बनाकर गांजा के पैकेट को छिपा कर रखा था।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। गांजा के साथ कार को भी जब्त किया गया।मामले में गिरफ्तार तस्कर रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के…

Read More

नई दिल्ली । सितंबर-2024 में समाप्त तिमाही (दूसरी तिमाही) में शीर्ष चार सीमेंट विनिर्माताओं में से तीन ने वृद्धि दर्ज की है, जबकि उद्योग का प्रदर्शन धीमा रहा और अपेक्षाकृत छोटी कंपनियों के लिए यह नकारात्मक रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, डालमिया भारत (सीमेंट), अंबुजा सीमेंट्स, सागर सीमेंट्स, नुवोको विस्टास कॉर्प, जेके सीमेंट और हाइडलबर्ग सीमेंट कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अब तक दूसरी तिमाही में आंकड़ों की सूचना दी है। इनमें से अल्ट्राटेक, डालमिया और अंबुजा सीमेंट्स केवल तीन ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने एक साल पहले की तुलना में बिक्री में वृद्धि की दर्ज की है। विश्लेषकों के साथ बातचीत में…

Read More

-मारुति ने बेचीं रिकॉर्ड 2.06 लाख से अधिक गाड़ियां नई दिल्ली । नवरात्र के पर्व से पहले बिक्री के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करने वाले वाहन उद्योग के लिए त्योहारी सीजन अच्छा रहा है। नवरात्र के बाद धनतेरस व दिवाली जैसे त्योहारों में वाहनों की मजबूत बिक्री ने वाहन कंपनियों की इन्वेंट्री घटाने में मदद की है। मारुति सुजुकी इंडिया की वाहनों की कुल बिक्री अक्तूबर में चार फीसदी बढ़कर 2,06,434 इकाई पहुंच गई। यह उसकी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि अच्छी बिक्री के कारण वाहनों की इन्वेंट्री 40,000 तक घटी…

Read More

नई दिल्ली । खुदरा कारोबारियों के शीर्ष संगठन कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बताया कि देश में इस वर्ष दीपावली के अवसर पर हुई जोरदार खरीददारी की वजह से लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कैट के अ‎धिका‎रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार 4.25 लाख करोड़ रुपये के त्यौहारों के कारोबार में लगभग 13 प्रतिशत खाद्य एवं किराना में, नौ प्रतिशत आभूषण में, 12 प्रतिशत वस्त्र एवं गारमेंट, चार प्रतिशत ड्राई फ्रूट, मिठाई एवं नमकीन में, तीन प्रतिशत घर की साज सज्जा, छह प्रतिशत कास्मेटिक्स, आठ प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस बार दिवाली के बाद की हवा ज्यादा साफ-सुथरी रही। पिछले साल दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 अंक था। अगले दिन यह 358 पर पहुंच गया था, लेकिन इस बार दिवाली के दिन एक्यूआई 328 अंक, अगले दिन 339 अंक रहा। पिछले साल की तुलना में यह 19 अंक कम रहा। दिल्ली में इस बार की दिवाली पिछले साल से कम प्रदूषित रही। दिवाली की रात गुरुवार को खूब पटाखे फूटे। इससे प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हालांकि, तेज हवाओं ने खासी राहत दी और हवा…

Read More

बुजुर्ग और युवाओं में नजर आ रहा एक विशेष उत्साह मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर आंकड़े सामने आए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा डेटा के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 9.7 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के 47,392 मतदाता हैं। यह आंकड़ा न केवल चौकाने वाला है, बल्कि राज्य में लंबे समय से चली आ रही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को भी दर्शाता है। सबसे बुजुर्ग मतदाता की आयु 109 साल है, जो चुनाव में मतदान करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में…

Read More

नई दिल्ली । आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेवाय) से 70 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज होगा हैं। अब योजना का लाभ सभी बुजुर्ग नागरिक ले सकते हैं, चाहे उनकी आय कितनी भी हो। योजना के तहत हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना को पूर्व में ऐलान किया था। इसमें गरीब और बीपीएल कार्ड धारक अपना मुफ्त इलाज कर सकते है। योजना की सफलता के बाद मोदी सरकार ने…

Read More