कुंडहित (जामताडा) । नाला विधानसभा क्षेत्र में लगातार विभिन्न राजनोतिक पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झामुमों में शामिल हो रहे है। शनिवार को कुंडहित प्रखंड के बाबुपुर पंचायत अन्तर्गत पाथरचोड़ गांव के भाजपा के पुर्व जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव आपने एक सौ समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में रबीन्द्रनाथ महतो के समक्ष झामुमो में दामन थमा। नाला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के पट्ठी पहनाकर पार्टी में शामिल किए। इस दौरान रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा विधानसभाा चुनाव अब शेष कुछ ही दिन बच गया है। एैसे में नियमित क्षेत्रों का दौरान कर जनसम्पर्क किया जा रहा है। जहां नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास के रफतार तथा हेंमत सरकार के विकास की गती को देखकर नियमित विभिन्न गांव में हजारों-हजारों कार्यकर्ताओ ने पार्टी में योगदान देकर पार्टी के हाथ मजबुत कर रहे है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के सिद्वांतो पर चलने तथा विधानभा चुनाव में झामुमो की हाथ मजबुत करने की बात कही। मौके पर जिला सचिव परेश यादव, अनुप यादव, परिमल मंडल, संजय वागती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



