महागामा प्रतिनिधि गोड्डा/ प्रखंड में तांत्रिक काली मंदिर स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की देर शाम बसवा पोखर में परंपरागत तरीके से किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखे नम दिखी। काली मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन के दौरान मां काली के जयकारों के साथ बसवा पोखर में किया गया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले पूरी श्रद्धा के साथ मां की अराधना कर सुख-शांति की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर से मां के आने की कामना की. इसके बाद श्रद्धालु अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए निकले। विसर्जन के मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई और फीके मन के साथ श्रद्धालुओं ने मां को विसर्जित किया. विसर्जन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद रहे।




