जामताड़ा : रविवार को नगर स्थित किसान भवन में विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए जन जागरण अभियान के तहत संगठन के सभी जिला एवं प्रखंड, नगर के सदस्य ज़ोर शोर से लगेंगे। इस निमित्त लोक जन जागरण हेतु प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया। बताया कि सभी प्रखंडों में गठित कमेटी के सदस्य गांव में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका, जिला उपाध्यक्ष अनूप दास, जिला कोषाध्यक्ष विजय भगत, बजरंग दल विभाग संयोजक सोनू सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राकेश पाल, जिला संगठन मंत्री विकास मंडल, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंदर मंडल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष कैलाश स्वर्णकार, जामताड़ा नगर मंत्री जीत दुबे, नगर उपाध्यक्ष रवी शर्मा , नगर संयोजक चंदन महतो, कर्माटांड प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मंडल, प्रखंड सह संयोजक राहुल दत्ता, गोविंद,गौरव, सुभांकर मंडल उपस्थित थे




