देवघर । विधानकसभा आम चुनाव, 2024 के तहत डिस्पैच सेंटर में आने वाले पोलिंग पार्टियों की सुविधा को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कुमैठा स्पोटर्स स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर देवघर, मधुपुर व सारठ विधानसभा हेतु बनाये गये अलग-अलग डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार पंडालों में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के अलावा बूथवार मार्किंग, बिजली, व्यवस्था, पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही बज्रगृह के सुरक्षा इंतजामों के अलावा सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता व इसकी मॉनिटरिंग से उपायुक्त अवगत हुए। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर के परिसर में आवश्यक जानकारियों के साथ तीनों विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी की सुविधा हेतु साईनेज लगाने के अलावा चुनाव संबंधित सामग्री के वितरण को लेकर बनाये गये काउंटर पर सही तरीके से बैनर पोस्टर लगाने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही मतदान दल के कर्मियों व अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों हेतु हेल्पडेस्क, भोजनालय की सुविधा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के साथ डिस्पैच सेंटर के परिसर व वाहन पड़ाव स्थल के समीप इमरजेंसी सुविधा हेतु एम्बूलेंस, अग्निशमन वाहन के अलावा चिकित्सा शिविर में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया,ताकि आवश्यकता पड़ने पर मतदान कर्मियों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। आगे निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर के समीप बनाये गये वाहन पड़ाव स्थल में जीपीएस लगे वाहनों की उपलब्धता,रुटलाईन के साथ विधानसभावार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर,सहायक नगर आयुक्त,सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित कोषांगों के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।




