साहिबगंज । विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण में 15 जिला के 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान शुरू होगा। साहिबगंज जिला में निर्वाचन कार्य में लगे दूसरे जिला के कर्मचारी 05 नवंबर से 09 नवंबर तक पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। साहिबगंज जिला में ऐसे मतदाताओं के लिए 09 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जहां अलग-अलग जिलों के कर्मचारी सुबह 07 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इन सेंटरों पर मतदान कर्मी, मतदान दल के कर्मचारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफर, वेब कास्टिंग कर्मचारी, सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी, वाहन चालक, सफाईकर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इन जगहों पर बनाए गए हैं सुविधा केंद्र
समाहरणालय परिसर उत्तरी भाग-जिला रांची के तमाड़, रांची, हटिया, कांके, मांडर विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
★ समाहरणालय परिसर दक्षिणी भाग- जिला रामगढ़, सरायकेला खरसांवा के लिए विधानसभा बड़कागाँव, ईचागड, सरायकेला, खरसवां विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
पुलिस लाईन पूर्वी भाग- जिला पलामू के लिए विधानसभा पाँकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
पुलिस लाईन पश्चिमी भाग-जिला पश्चिमी सिंहभूम के लिए विधानसभा चाईबासा, मंझगाॅव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
मनोरंजन भवन, कमांडेंट ऑफिस, जैप-09 अवस्थित भवन- जिला गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा विधानसभा के गढ़वा, भवनाथपुर, मनिका, लातेहार, लोहरदगा विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
जिला पंचायत कार्यालय- जिला सिमडेगा, चतरा के विधानसभा सिमडेगा, कोलेबीरा, सिमरिया, चतरा विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
सिद्धो कान्हू सभागार परिसर उत्तरी भाग- जिला पूर्वी सिंहभूम के लिए विधानसभा बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
सिद्धो कान्हू सभागार परिसर दक्षिणी भाग-जिला खुंटी, गुमला के लिए विधानसभा तोरपा, खूंटी, सिसई, गुमला, विशुनपुर विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
विकास भवन- जिला हजारीबाग, कोडरमा के लिए विधानसभा बरकट्टा, बरही, हजारीबाग, कोडरमा विधानसभा के लिए मतदान किए जाएंगे।
पोलिंग वोटिंग सेंटर
वहीं दूसरे जिले से प्राप्त पोस्टल बैलेट के लिए कंट्रोल रूम गेट के पास अवस्थित भवन में पोलिंग वोटिंग सेंटर केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें निम्न जिले के मतदाता मतदान कर पाएंगे। जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सरायकेला, खरसवां, राँची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पलामू, गढ़या, लातेहार जिले के विधानसभा बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, चाईबासा, मंझगाॅव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, ईचागढ़, सराइकेला, खरसवाँ, तमाड़, रांची, हटिया, कांके, माण्डर, तोरपा, खूंटी, बड़कागांव, बरकट्ठा, बरही, हजारीबाग, सिमरीया, चतरा, कोडरमा, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलबीरा, लोहरदगा, पाॅकी, डालटेनगंज, विश्श्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर, मानिका
लातेहार विधानसभा हेतु पोस्टल बैलट से मतदान किए जाएंगे।



