गोड्डा : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उराँव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्त्व में मंगलवार की सुबह को मंडल कारा में छापेमारी की गई है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही हुई है। उक्त छापेमारी में डीसीएलआर रितेश जायसवाल, डीएसओ श्रवण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भुदोलिया, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा, मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस महिला पुरुष आरक्षी शामिल थे।
Author: Santal Express
महागमा प्रतिनिधि गोड्डा/ । महागामा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए कांग्रेस कार्यालय महागामा में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ बैठक की।इस बैठक के दौरान दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों के मुद्दों पर चर्चा की और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।इन्होंने आंदोलनकारियों से कहा कि आप सभी सरकार का बहुत बड़ा व्यक्ति है जो आप सभी ने मिलकर झारखंड का जो कल्पना किया था यहां के रहने वालों लोगों के लिए काम होगा आप सभी का संघर्ष को हम लोग नमन…
पथरगामा प्रतिनिधि :- प्रखंड में राम लक्ष्मण की जोड़ी ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। जिससे राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल को पहले ही “राम लक्ष्मण” जोड़ी का दर्जा दिया गया था। लोकसभा चुनाव में गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने कडी मेहनत और गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे के विकास कार्यों के चलते भाजपा को लगभग 18,000 वोटों की लीड मिली थी। अब जब दोनों फिर से चुनावी मैदान में हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव में हरिजन और आदिवासी वोटों में…
हनवारा संवाददाता : सड़क दुर्घटना के मद्देनजर हनवारा हाट के दिन भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगी है फिर भी गिट्टी लोड भारी वाहनों का परिचालन हाट के दिन धड़ल्ले से हो रहा है। मंगलवार की संध्या वाहन जाम के कारण छोटी वाहनों के साथ साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा यहां मोटरसाइकिल जाम में घंटों फंसी रही। जाम की स्थिति इतनी भयावक थी कि पैर रखने तक का जगह नहीं था। जाम का मुख्य टेंपो एवं टोटो हाईवा और ट्रॉली वाहनों के परिचालन के कारण होता है। चेकपोस्ट से लेकर मिल्की चौक तक वाहनों की…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, मालदा के सांसद खगेन मुर्मू, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पवन भगत की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी इस राज्य में गोगो दीदी योजना पहले कैबिनेट में पास किया जाएगा। जिससे झारखंड की हर…
जामताड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को परिवर्तन चौपाल कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जामताड़ा भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज व प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन शुभम साहू ने किया। मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जो प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है, यहां के युवाओं के सपनों…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) । थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे तसर सेंटर के समीप मंगलवार को एक पिकअप वाहन ने पुलिस के पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से ठोकर मार कर सड़क के बीचों बीच में पलट गया।इस दौरान दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरेराम यादव एवं पुलिसकर्मी सहित पिकअप चालक इमरान हसन बाल बाल बच गया।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन संख्या डब्ल्यू बी 89,3526 मुंगेर से माल खाली कर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जा रहे थे। उसी दरमियान तसर सेंटर के समीप पिक वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से पुलिस वाहन जेएच 16 सी 4552को पीछे…
जामताड़ा : विधानसभा चुनाव के निमित्त मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मंगलवार को जिले के गांधी मैदान में फैंसी बैडमिंटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17, 17 प्लस एवं मीडिया, युवा एवं जिला प्रशासन की टीम ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वीप के तहत आज जिला प्रशासन के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, आगे भी कई ऐसे कार्यक्रम का…
जामताड़ा : सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान। करमाटांड़ के मिशन ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड की निवर्तमान हेमंत सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ ही प्रत्याशी रणधीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों को एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है । आज खरना के साथ ही खरीदारी भी प्रारंभ हो गई है। घर तो घर सड़कों पर भी छठ मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है। छठ को लेकर फलो टोकरियों सूपो की दुकानें सज गई है। लोग खरीदारी प्रारंभ कर दिया है। प्रारंभ में लोगों ने छठ हेतु बड़ा टोकरी, डाला, सूप एवं नारियल की खरीदारी कर रहे हैं। धोया हुआ शुद्ध…


