दुमका ब्यूरो दुमका। एल आई सी कॉलोनी स्थित दुमका विधानसभा भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में पूर्व सांसद एवं दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सुनील सोरेन भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, दुमका विधानसभा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, दुमका प्रवासी के रूप में काम देख रहे विष्णु शर्मा और प्रदेश कर समिति की सदस्य डॉक्टर अंजुला मुर्मू की संयुक्त उपस्थिति में मंगलवार को संकल्प पत्र को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं का जिक्र किया। आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख…
Author: Santal Express
मसलिया: मसलिया थाना क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत के घसीमारनी कोल टोला से मंगलवार को एक 35 वर्षीय महिला खोकोरानी सोरेन नामक अधेड़ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि ग्यारह बजे नुनुसर मरांडी दो बोतल देशी शराब लाया। वह पहले से नशे में था बाद में फिर से पीकर अपनी धर्म पत्नी खोकोरानी सोरेन के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होने के बाद बुरी तरह से लात घुसा व लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच भतीजी सुकरमुनी मरांडी ने बीच बचाव करके…
रामगढ़ । थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलपाथर गांव में चुंडा मरांडी नाम के युवक द्वारा अपनी बुढ़ी मां की पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि ढोलपाथर गांव के चुंडा मरांडी उम्र करीब 27 बर्ष पिता स्वर्गीय जमीन मरांडी द्वारा अपनी मां छम्मी सोरेन उम्र करीब 63 बर्ष की आपसी विवाद में मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मृत छम्मी सोरेन के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी चुंडा मरांडी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
जामा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने मंगलवार को महुलबोना, आसनजोर,लगला, बारा व पलासी समेत दर्जनों गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हेठरेंगनी, ऊपररेंगनी, बनिहर टोला, आसनजोर, सिरसा, बंधा, लगला, वैसा, पिपरा सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित जामा विधानसभा से भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। जन संपर्क कार्यक्रम में सुरेश मुर्मू ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जीताकर राज्य में…
मधुपुर:-“झारखंड में न तो गुजरात का कानून चलेगा और न ही असम का!” ये बातें झारखंड सरकार के मंत्री और इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन ने एक बातचीत में पत्रकार अरशद मधुपुरी और मो. अमजद हुसैन से कही। हसन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी झारखंड में अपनी साख खो चुकी है। यही कारण है कि अब गुजरात और असम के नेता यहां आकर अपने कानून थोपने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता ऐसा हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंडी अपने वोट की चोट से इन बाहरी नेताओं को…
बंग्लादेशी मुसलमानों की जनसंख्या 9% से बढ़कर 25 से 26% हो गई आदिवासियों की जनसंख्या घट कर 45% से 26% हो गई देवघर। झारखंड बीजेपी ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है, इस मैनिफेस्टो को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संपूर्ण बताया है और कहा है कि बीजेपी झारखंड और संथाल के इतिहास को जिंदा रखना चाहती है। मंगलवार को देवघर में प्रेस वार्ता करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि बीजेपी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिनों से क्षेत्र में लगातार घूम रहा हूं अनुभव के आधार पर…
देवघर। साईबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने की है। एसपी को सूचना मिली थी कि देवघर जिले के कुंडा थाना अंतर्गत नैयाडीह जंगल में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना के प्रभारी कृष्णानंद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई और इस टीम में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह,कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान के सहयोग से छापेमारी करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों…
देवघर। एसपी के पद पर अंबर लकड़ा ने अपना योगदान दिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में क्राइम कंट्रोल एवं क्राइम हो जाए तो जल्द घटना का उद्भेदन कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करना एवं सबों को न्याय दिलाना है। यहां बता दें कि अंबर लकड़ा इससे पहले जैप तीन, गोविन्दपुर धनबाद कमांडेंट और दुमका एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर आईपीएस अंबर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया गया है.
संथाल एक्सप्रेस बरहरवा: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी समिति के द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर की अलग अलग छठ पूजा समितियां तैयारियों के साथ साथ श्रद्धालुओं के अनुसार छठ घाटों को सजाने में लगे हैं। कहां कहां होती है छठ पूजा….. नगर के क्षेत्र के पंपिया पोखर, तारा पोखर, झलदिग्गी, असम्माला पोखर, बेतीयापोखर, कलपोखर, नीलपोखर मुंशी पोखर में भव्य रूप से छठ पूजा किया जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु और भक्त पहुंचते है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य तरीके से सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व को लोग बड़े…
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित कबीर आश्रम निवासी शंकर राउत ने थाना में आवेदन देकर पत्नी के लापता होने की शिकायत की है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी माधुरी कुमारी (42) 4 नवंबर की सुबह 8:30 बजे घर से कहीं निकल गई। इसके बाद से घर लौट कर नहीं आयी है। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन में भी उसका कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने पत्नी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


