संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी समिति के द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर की
अलग अलग छठ पूजा समितियां तैयारियों के साथ साथ श्रद्धालुओं के अनुसार छठ घाटों को सजाने में लगे हैं।
कहां कहां होती है छठ पूजा…..
नगर के क्षेत्र के पंपिया पोखर, तारा पोखर, झलदिग्गी, असम्माला पोखर, बेतीयापोखर, कलपोखर, नीलपोखर मुंशी पोखर में भव्य रूप से छठ पूजा किया जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु और भक्त पहुंचते है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य तरीके से सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व को लोग बड़े ही शारदा और भक्ति भाव से मनाते हैं।
प्रखंड व नगर प्रशासन निःशुल्क व्यवस्था…
मालूम हो कि प्रखंड और नगर प्रशासन द्वारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त चिकित्सा, चाय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाती है। वहीं इस घाट के रंग बिरंगी कृत्रिम लाइट से सजी इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालुओं की काफी संख्या मे भीड़ जुटती है। वहीं भगवान सूर्य भास्कर का प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बना रहता है।



