मसलिया: मसलिया थाना क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत के घसीमारनी कोल टोला से मंगलवार को एक 35 वर्षीय महिला खोकोरानी सोरेन नामक अधेड़ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि ग्यारह बजे नुनुसर मरांडी दो बोतल देशी शराब लाया। वह पहले से नशे में था बाद में फिर से पीकर अपनी धर्म पत्नी खोकोरानी सोरेन के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होने के बाद बुरी तरह से लात घुसा व लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच भतीजी सुकरमुनी मरांडी ने बीच बचाव करके चाची को अपने घर ले गए। सुबह जब अपनी मां के लिए गर्म पानी करने उठी तो मां ने कहा कि चाची को भी गर्म पानी दे दो। इसके लिए जैसे ही चाची को उठाने गयी तो वह उठी ही नहीं। बाद में जब उनका हाथ पकड़ कर उठाने की कोशिश की तो देखा शरीर ठंडा हो चुका है जिसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। इधर उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मसलिया पुलिस दलबल के साथ घसीमारनी कोल टोला पहुचकर मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। वहीं हत्यारा पति नुनुसर को नशे की हालत में ही हिरासत में लेकर थाना ले आयी है।
—-
पति अक्सर शराब पीकर करता था मारपीट- नोनू सर अक्सर अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर हमेशा मारपीट करते रहता था। 3 साल पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए पड़ोसियों ने बताया कि इसी तरह रात को झगड़ा कर पत्नी का एक हाथ और एक पर तोड़ दिया था वह किसी तरह ठीक होकर अपना काम धंधा कर आजीविका चलती थी दोबारा कल देर रात्रि को मारपीट ऐसा किया कि जान ही ले लिया।
—

इस संदर्भ में मसलिया थाना प्रभारी अनिल कुमार टुडू ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की कारवाई जारी है।



