संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने काली भसान पोखर, टीन बंग्ला पोखर, रामसागर पोखर छठ घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।उपायुक्त ने पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए घाट पर आने वाले छठव्रती…
Author: Santal Express
हिरणपुर (पाकुड) । आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई गाँवो में फ्लैगमार्च निकाला गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में आइटिबिपी के दर्जनों जवानों ने मुर्गाडांगा , खिदिरपुर , देवपुर , मानसिंहपुर सहित विभिन्न गाँवो में जाकर फ्लैग मार्च निकाला। जहाँ लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी निर्भय होकर मतदान करें। सभी लोग शत प्रतिशत मतदान करे।
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के गायबथान पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में पंचायत सचिव द्वारा आवास के लाभुक से रुपया वसूली करने की मामले को लेकर ग्रामीणों ने सचिव को घेर कर हो हल्ला करने का मामला प्रकाश में आया है ।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बरमसिया गांव में किसी कार्य से पहुंचे थे। इसी दौरान आवास से बंचित रखे पीड़ित पहाड़िया लाभुक रुबनी पहाड़िन उसके पास पहुंचा और पंचायत सचिव को घेर लिया फिर आवास देने तथा की मांग करने लगे ।वहीं लाभुकों ने रुपया लेकर भी आवास न देने का आरोप लगा रही…
कुंडहित ( जामताड़ा) । विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जमाले रजा ने कुंडहित प्रखंड परिसर में आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे प्रखंड सह अंचल के वरीय पदाधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मी आदि ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया। वही प्रखंड परिसर में लगाए गए मतदाता सेल्फी स्टैंड पर अधिकारियों ने सेल्फी लेकर बताया कि मैं विधानसभा चुनाव 2024 में अपने मतदान के लिए तैयार…
कुंडहित (जामताड़ा) । जिला जल एवं स्वच्छता प्रमंडल के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ओर से बीडीओ जमाले राजा के निर्देशानुसार छठ घाटों की सफाई किया गया। कुंडहित प्रखंड स्थित कुंडहित राजबांध तलाव ,बनकाटी बांध का छठ घाट की साफ सफाई किया गया। आज छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रहकर खरना की उपासना किया गया। वही गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर घर वापस आयेंगे तथा शुक्रवार की सुबह उदीयमान भास्कर को अंतिम अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे निर्जला छठ उपवास समापन होगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक मो रफीक हुसैन,जलसहिया बेबी रानी नायक, सरला मुर्मू , सजनी…
गिरिडीह । छठ पर्व मनाने घर आए युवक की हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय छोटू दास का शव बुधवार सुबह हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच मिला। छोटू के गले पर कट के निशान और शरीर पर चाकू के घाव पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। छोटू बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह में ससुराल में रह रहा था।…
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा नेता एवं मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के ‘उकसाने वाले’ बयान देने के मामले में कोलकाता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी कोलकाता के बउबाजार थाने में दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि मिथुन ने शाह की उपस्थिति में भाजपा की एक सभा में भड़काऊ बयान दिए थे। सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, मिथुन के विरुद्ध बउबाजार थाने में एफआईआर संख्या-255 दर्ज की गयी है। एक अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। राजधानी पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली को उनके परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री…
हरदाई । उत्तर प्रदेश में जनपद हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो और डीसीएम की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
पलामू । प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र के रमकंडा व भंडरिया में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने मंगलवार की देर रात रमकंडा के ऊपर टोला निवासी 50 वर्षीय सीताराम मोची को पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने बुधवार को कहा कि मंगलवार देर शाम रमकंडा के ऊपरटोला में 35-40 का झुंड गांव पहुंच गया। हाथी खेत में लगे धान की फसलों को चट करने लगे। सूचना पाकर ग्रामीण एकजुट होकर टोर्च, मशाल जलाकर हाथियों को भगाने के लिए निकले। इस दौरान एक हाथी ने सीताराम को सूंड़ से पकड़ लिया…


