कुंडहित ( जामताड़ा) । विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जमाले रजा ने कुंडहित प्रखंड परिसर में आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे प्रखंड सह अंचल के वरीय पदाधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मी आदि ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया। वही प्रखंड परिसर में लगाए गए मतदाता सेल्फी स्टैंड पर अधिकारियों ने सेल्फी लेकर बताया कि मैं विधानसभा चुनाव 2024 में अपने मतदान के लिए तैयार हूं। क्या आप तैयार है? मौके पर बीडीओ ने जमाले रजा ने प्रखंड परिसर में अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारंभ करते हुए कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर इस हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों। उन्होंने बताया कि नाला विधानसभा में विधानसभा आम चुनाव के निमित्त द्वितीय चरण में दिनांक 20 नवम्बर 2024 को मतदान होगा। ऐसे में प्रखंड के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि आप सभी अपने अधिकार को ना भूलें और लोकतंत्र के इस महापर्व (चुनाव का पर्व, देश का गर्व) के अवसर पर निष्पक्ष, भयमुक्त होकर अपना बहुमूल्य वोट करें एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं इसके अलावा कहा कि जिले भर में स्वीप के माध्यम से अनेक क्रिएटिव गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो। मौके पर उक्त अधिकारी के अलावे सीओ सीताराम महतो, प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक अबरार अहमद, रंजीत मरांडी ,देवराज तिवारी सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे



