रांची । छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों को नौ जोन में बांटा है। सुरक्षा को लेकर 25 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 से अधिक जवानों को छठ घाट पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को सात नवंबर की दोपहर दो बजे तक और आठ नवंबर की अहले सुबह तीन बजे तक छठ घाट पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घाटों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी…
Author: Santal Express
रामगढ़ । जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा जारा गांव में चार ग्रामीणों की मौत का मामला पिछले 40 घंटे से सुलझ नहीं पाया है। चोरी की बोलेरो से भाग रहे चोर ने चार लोगों को रौंद दिया गया था। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। धूमा मांझी की पत्नी मुनिया देवी (45), बहू विलासी देवी (22), डेढ़ वर्षीय पोते निरंजन मांझी और संजय मांझी की बेटी रोशनी कुमारी (12) की मौत हुई थी। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल भी हैं। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। जिला प्रशासन सरकारी प्रावधान के अनुसार…
रांची । पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पूज्य प्रकाश को झारखंड सीआईडी का एसपी बनाया गया है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मानवाधिकार ने मंगलवार देर रात यह आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पदस्थापन के इस प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग की सहमति प्राप्त है। गौरतलब है कि बीते दिनों बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित रहे पूज्य प्रकाश का स्वास्थ्य के कारणों तबादला कर दिया गया था।
रामगढ़ । विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर अपराधियों पर कार्रवाई की है। यहां तीन अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही 9 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ऐसे कई अपराधी हैं जो जेल से छूटकर निकलते हैं तो वो सीधे व्यवसाईयों और ठेकेदारों को निशाना बनाते हैं। वह उनसे रंगदारी मांगते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची जिला प्रशासन के पास भी मौजूद है, जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। कुख्यात अपराधी…
गोड्डा । जिले के ललमटिया चौक के पास एक होटल के समीप मंगलवार शाम डकैता गांव के जोहन किस्कू को गोली मारी दी गई। गोली लगने से घटनास्थल पर ही जोहन किस्कू अपने बाइक से गिर पड़े। ललमटिया पुलिस के सहयोग से घायल अवस्था में पड़े जोहन किस्कू को महागामा अस्पताल ले जाया गया ,जहां चिकित्सक ने उनके बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया । मालूम हो की ललमटिया से सिदो कान्हू चौक से महज कुछ मीटर की दूरी पर यह गोली कांड हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जोहन किस्कू और उसकी पत्नी होंडा शाइन…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आईएनडीआईए ने मंगलवार को राजधानी रांची के एक होटल में घोषणा पत्र जारी किया। घोषणापत्र में गठबंधन ने कई बड़े दावे किए हैं। गठबंधन ने मेनिफेस्टो में सात गारंटियों का ऐलान किया है। गठबंधन की सात गारंटियां गारंटी 1932 आधारित खतियान की 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पित। गारंटी मंईयां सम्मान की दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ?2,500 की सम्मान राशि दी जाएगी। गारंटी सामाजिक न्याय की एसटी को 28 प्रतिशत, एससी को 12 प्रतिशत,…
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की चुनावी सभा बोले: भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में दो लाख युवकों की होगी बहाली दुमका ब्यूरो दुमका। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने दुमका के मुड़ाबहाल पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज करते हुए कहा कि ‘हमार बलमा बेईमान हमें पटियाने आए यह वोट हथियाना आए हैं’ महिलाओं को दाना डाल रहे हैं। जनता मूर्ख नहीं है हेमंत बाबू तुम्हें सबक…
गोपीकांदर। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है लेकिन इस बीच भी पीसीसी निर्माण कार्य कैसे गोपीकांदर में देखा जा रहा है. बताया जाता है कि ये योजना विधायक निधि का है और पुराना कार्य है. गोपीकांदर प्रखंड के कारूडीह गांव में विधायक निधि से पीसीसी निर्माण का कार्य किया जा रहा है. संवेदक ने आनन-फानन में सोमवार रात के अंधेरे में पीसीसी का ढलाई कर दिया गया. हालांकि निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार का कोई सूचना पट्ट नहीं लगा हुआ है. पीसीसी का ढलाई भी रात के अंधेरे में कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के…
जरमुंडी । जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इस क्रम में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान देवेंद्र कुंवर ने मंगलवार को सहारा, तालझारी, कुशमाहा, जोंका, बांधडीह, बनवारा, नारगंजो, रायकिनारी, बेलडीह, लोहारती, गाजीपुर, कुसुमडीह, बेलदाहा, श्रीरामपुर, मचकोल, मनियारपुर काला डुमरिया पंचायत के काला डुमरिया, पीपरा, बांसजोड़ा, अम्बा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों…
रामगढ़ । सिर्फ इंडिया गठबंधन की सरकार ही झारखंड का भला कर सकती है। एनडीए गठबंधन के पास राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है। एनडीए एवं भाजपा के नेता राज्य में सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने का कार्य कर रहे है। राज्य के विकास के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा के बजाय वे लोग बदलती डेमोग्राफी तथा तुष्टिकरण जैसे मुद्दे उठाकर जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए झारखंड के विकास एवं सामाजिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए झामुमो प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने ग्रामीणों से जामा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो को विजयी बनाने…


