भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की चुनावी सभा
बोले: भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में दो लाख युवकों की होगी बहाली
दुमका ब्यूरो

दुमका। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने दुमका के मुड़ाबहाल पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज करते हुए कहा कि ‘हमार बलमा बेईमान हमें पटियाने आए यह वोट हथियाना आए हैं’ महिलाओं को दाना डाल रहे हैं। जनता मूर्ख नहीं है हेमंत बाबू तुम्हें सबक सिखाएगें। 2 महीना पहले 1000 रुपए देने का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में अपने सरकार में लाडली बहना योजना लाकर माता बहनों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया था। इसी तर्ज पर भाजपा कि अन्य राज्यों की सरकार उडीसा, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित उन राज्यों में दे रही है। भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में झारखंड के बहनों को ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत 2100 प्रत्येक महीने भाजपा की सरकार देगी। विदेशी घुसपैठ संताल परगना मे बढ़ा है यहाँ के बेटियों की अस्मिता लूटा जा रहा है।उनकी जमीने छिना जा रहा है। यदि इसे रोका नहीं गया तो संताल परगना तबाह ओर बर्बाद हो जायेगा। हम किसी का विरोध नहीं करते लेकिन यह कोई धर्मशाला नहीं है। ये और एक बंगलादेश बनाने की तैयारी है.ओर इस सब का जिम्मेदार हेमंत सोरेन की सरकार है.लेकिन हमारी सरकार बनी तो चुन चुन कर बाहर निकालेंगे। उन्होंने धान को 3100 रुपया क्विंटल ओर अलग से 5000 रुपया देने की घोषणा की।
उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जब चुनाव के समय आया तो नौकरी मे बहाली निकाला ओर असमय इस नौकरी बहाली मे 19 लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि मामा बोलकर जा रहा है कि सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक मे दो लाख युवकों की बहाली होगी। उन्होंने मईया योजना पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि चार साल कुछ नहीं किया ओर अब जब चुनाव आया तो 2000 की बात कह कर बलमा को पटियाने आये है।



