पटना । मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह के दौरान वर्दी में खाना परोसने पर एक होमगार्ड जवान पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यातायात व्यवस्था में तैनात होमगार्ड सतीश कुमार का पत्तल बांटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया है। साथ ही अगले आदेश तक उसे यातायात ड्यूटी से भी हटा दिया गया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह घटना 25 नवंबर की है, जब विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी बाढ़ के लदमा गांव में आयोजित थी। समारोह में उमड़ी भीड़ और यातायात संचालन को सुचारु रखने के लिए कई ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड सतीश कुमार अपनी वर्दी में ही मेहमानों को खाने के पत्तल परोसने लगे। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के सत्यापन के बाद यातायात पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा। पुलिस के मुताबिक, यह कृत्य ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के मद्देनजर होमगार्ड सतीश कुमार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बेहद धूमधाम और भव्य तरीके से हुई थी। लदमा गांव में लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ा था, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस भव्य शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, रामकृपाल यादव और बृज



