गोपीकांदर। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है लेकिन इस बीच भी पीसीसी निर्माण कार्य कैसे गोपीकांदर में देखा जा रहा है. बताया जाता है कि ये योजना विधायक निधि का है और पुराना कार्य है. गोपीकांदर प्रखंड के कारूडीह गांव में विधायक निधि से पीसीसी निर्माण का कार्य किया जा रहा है. संवेदक ने आनन-फानन में सोमवार रात के अंधेरे में पीसीसी का ढलाई कर दिया गया. हालांकि निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार का कोई सूचना पट्ट नहीं लगा हुआ है. पीसीसी का ढलाई भी रात के अंधेरे में कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीसीसी निर्माण किस विभाग से हुआ किसी को जानकारी नहीं है. एक दिन पहले ही गिट्टी और बालू गिराया गया था और सोमवार रात ही पीसीसी का ढलाई कर दिया गया. ग्रामीणों ने रात में देखा कि मिस्त्री और लेबर द्वारा ढलाई का कार्य किया जा रहा है. सुबह होने से पहले से ढलाई का कार्य को छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि दो सौ फीट का पीसीसी निर्माण किया गया है. इस मामले को लेकर कनीय अभियंता शंकर राम को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।




