कुंडहित (जामताड़ा) । जिला जल एवं स्वच्छता प्रमंडल के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ओर से बीडीओ जमाले राजा के निर्देशानुसार छठ घाटों की सफाई किया गया। कुंडहित प्रखंड स्थित कुंडहित राजबांध तलाव ,बनकाटी बांध का छठ घाट की साफ सफाई किया गया। आज छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रहकर खरना की उपासना किया गया। वही गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर घर वापस आयेंगे तथा शुक्रवार की सुबह उदीयमान भास्कर को अंतिम अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे निर्जला छठ उपवास समापन होगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक मो रफीक हुसैन,जलसहिया बेबी रानी नायक, सरला मुर्मू , सजनी मरांडी, पानमुनी मुर्मू , रिंकू फौजदार, सालेहा बीबी, प्रेमलता टुडू, बसंती मुर्मू, मिनती मरांडी आदि उपस्थित थे।



