संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के गायबथान पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में पंचायत सचिव द्वारा आवास के लाभुक से रुपया वसूली करने की मामले को लेकर ग्रामीणों ने सचिव को घेर कर हो हल्ला करने का मामला प्रकाश में आया है ।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बरमसिया गांव में किसी कार्य से पहुंचे थे। इसी दौरान आवास से बंचित रखे पीड़ित पहाड़िया लाभुक रुबनी पहाड़िन उसके पास पहुंचा और पंचायत सचिव को घेर लिया फिर आवास देने तथा की मांग करने लगे ।वहीं लाभुकों ने रुपया लेकर भी आवास न देने का आरोप लगा रही थी।इसी बात को लेकर ग्रामीणों की भीड़ एकाएक जुट गई और फिर पंचायत सचिव को रुपया लौटाने की बात कहकर बाईक को जब्त कर लिया ।इधर मामला बिगड़ते देख स्थानीय कुछ लोगों ने पंचायत सचिव को वहाँ से किसी तरह साइड कर दिया । वहीं घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की सारी जानकारी ली तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जब्त की गई बाईक को अपने साथ ले गया ।इधर पंचायत सचिव द्वारा पंचायत में मनमानी ढंग से कार्य करने एवं आवास के नाम पर लोगों से रुपया वसूली करने का मामला को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया । ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जरूरत मंद लाभुकों को आवास देने के नाम पर रूपया वसूली की मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है l इस बावत जब पंचायत सचिव बिर बहादुर बर्धन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लाभुक द्वारा लगाये गए आरोप गलत बताया है ।



