गोड्डा : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उराँव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्त्व में मंगलवार की सुबह को मंडल कारा में छापेमारी की गई है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही हुई है। उक्त छापेमारी में डीसीएलआर रितेश जायसवाल, डीएसओ श्रवण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भुदोलिया, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा, मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस महिला पुरुष आरक्षी शामिल थे।



