महागमा प्रतिनिधि गोड्डा/ । महागामा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए कांग्रेस कार्यालय महागामा में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ बैठक की।इस बैठक के दौरान दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों के मुद्दों पर चर्चा की और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।इन्होंने आंदोलनकारियों से कहा कि आप सभी सरकार का बहुत बड़ा व्यक्ति है जो आप सभी ने मिलकर झारखंड का जो कल्पना किया था यहां के रहने वालों लोगों के लिए काम होगा आप सभी का संघर्ष को हम लोग नमन करते हैं।भले ही आप सभी के मांगों को पूरा करने में देरी हो गई है इसके लिए क्षमा करेंगे।मैं भरोसा देती हूं कि महागठबंधन सरकार बनते ही आपकी मांगे पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री से लगातार निवेदन रहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों पर ध्यान दें और जो भी उचित भुगतान या लाभ हैं, उन्हें प्रदान करें।दीपिका पांडेय ने कहा महागठबंधन सरकार झारखंड के लोगों के हित में काम कर रही है।वहीं भाजपा अफवाह व लॉलीपॉप संकल्प पत्र दिखाकर लोगों को ठकना चाह रही है लेकिन जनता जनार्दन इनकी झांसे में नहीं आने वाले हैं।भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार को आमजनों का आपार समर्थन देखते हुए भजपा गठबंधन इतना डर चुकी है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मेरी सदस्यता रद्द करने की अफवाह फैला रहें थे।इन्होंने कहा महागठबंधन की सरकार बनते ही जनकल्याणी योजना व आप सभी के मांगों को पूरा किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने बिजली बिल माफी, कृषि ऋण, अबुआ आवास, मइयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को राहत दी है, और झारखंड के लोगों के कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी।इन्होंने कहा बिजली बिल में किसी का करीब 95 हजार भी माफ हुआ है।वहीं बैठक में आंदोलनकारियों ने दीपिका पांडेय सिंह को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया व इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन दिया।



