दुमका । संताल परगना प्रमंडल के लगभग सभी सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। संताल परगना के 18 विधानसभा सीट में से मात्र बाबा बासुकीनाथ की धरती जरमुंडी विधानसभा से भाजपा का कमल खिल सका।भाजपा के जरमुंडी प्रत्याशी देवेन्द्र कुँवर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख 17546 मतों से पिछड़ गए। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुँवर 94892 मत लाकर विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुँवर दूसरी बार विधायक बन विधानसभा पहुंचेगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 77346 मत ही हासिल कर सके। वहीं जामा विधानसभा सीट से भाजपा छोड़ झामुमो से टिकट हासिल कर चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रही…
Author: Santal Express
साहिबगंज। ज़िला के तीनों विस सीट पर झामुमो ने कब्जा जमा लिया है। राजमहल सीट पर झामुमो ने भाजपा उम्मीदवार को हारते हुए पहली बार कब्जा किया है। राजमहल सीट पर जीत के बाद झामुमो सह महागठबंधन उम्मीदवार एमटी राजा ने झामुमो पार्टी व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि सभी ने जाति, धर्म से ऊपर उठ कर मेहनत की। संथाल के चाणक्य पंकज मिश्रा को भी ईश्वर ने बाहर निकाल दिया। मइयां सम्मना योजना ने भी काम किया। लोगों ने बहुत विश्वास किया। जनता ने घुसपैठिया मुद्दे को नकार विपक्षी के स्टार प्रचारकों को गुसपैठिया माना। झामुमो…
गोड्डा जिला विधानसभा चुनाव परिणाम गोड्डा : जिले के विधानसभा चुनाव का परिणाम कुछ प्रत्याशित तो कुछ अप्रत्याशित भी रहा है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से जहां इंडिया गठबंधन ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली वही एनडीए के सारे समीकरण यहां फेल हो गए। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 16 पोड़ैयाहाट,17 गोड्डा एवं 18 महागामा में सारे अनुमान आकलन एवं एग्जिट पोल की गणना निरस्त हो गई। ना तो यहां मोदी जी का जादू चल पाया और ना ही एनडीए का लोक लुभावन वादे। नहीं चला स्टार प्रचारकों का जादू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिले में हुई चुनावी सभा…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पाकुड़ के 390206 जनता ने 16 उम्मीदवारो को भाग्य का अपना फैसला सुना दिया है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से निशात आलम ( कांग्रेस) 154022 मतदान मिले हैं। अजहर इस्लाम (आजसू) 68919 मतदान मिले हैं। पाकुड़ से कांग्रेस के निसात आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के अजहर इस्लाम को 85103 मतों से पराजित कर अपना परचम लहराया है। तीसरे स्थान पर रहे सपा के अकील अख्तर, (समाजवादी पार्टी ) 46417 मत मिले हैं।अनंत तुरी, (निर्दलीय)605, मो. अशरफ अली, (आपकी विकास पार्टी ) को 438।मोहम्मद हनीफ, (निर्दलीय) 3162…
जितेन्द्र दास संताल एक्सप्रेस पाकुड़। ऐसे तो पूर्व विदित था कि पाकुड़ सीट कांग्रेस को जाएगी। जब सपा खड़ी हुई तो भाजपा को उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी और किसने कितना काम किया है यह तो फिर जग जाहिर है। ताजा घटना बरहरवा में देखने को मिला है। यह किस प्रकार से और कितना तरीके से काम किया गया है। कि मामला हॉस्पिटल के बेड तक पहुंच गया। चेहरे लहू लुहान हुए। इस खींचतान में कौन-कौन लोग शामिल हैं भाजपा खेमे और प्रत्याशी इसकी समीक्षा में जुट गए हैं । कुछ लोगों ने अपनी नाम न जाहिर होने देने…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़) । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विजयी होने के बाद हेमलाल मुर्मू पहली बार हिरणपुर पहुंचे , जहां सेकड़ो की संख्या में लोगो ने नव निर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत किया गया। झामूमो कार्यकर्ताओ के काफिला के साथ हिरणपुर सुभाष चौक पहुंचने पर विधायक ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों से रूबरू हुए। जहां कार्यकर्ताओ द्वारा वीर शिबू जिंदाबाद , हेमन्त सोरेन जिंदाबाद , हेमलाल मुर्मू की गगनभेदी नारा लगाया। उपस्थित लोगों में विधायक से मिलने को लेकर होड़ मची हुई थी। इसके बाद विधायक लिट्टीपाड़ा…
पाकुड़ में निशात आलम, महेशपुर से स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू ने मारी बाजी, इंडिया गठबंधन की पाकुड़ में जीत संताल एक्सप्रेस टीम पाकुड़। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच पाकुड़ बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल में नियत समय से मतों की गिनती पार्टी प्रत्याशी की उपस्थिति में पाकुड़ महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की गिनती प्रारंभ हुई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री आलमारी आलम की पत्नी निशात आलम प्रारंभ से ही बढ़त बनाई हुई थी। लिट्टीपाड़ा से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमलाल मुर्मू बढ़त बनाए हुए…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । हेमलाल मुर्मू और स्टीफन मरांडी ने कहा है की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जनता को भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है। यह केवल लोगों को लड़ाना और झूठ बोलने पर विश्वास करते हैं। इनकी चालबाजी जनता समझ चुकी है। इन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता जनार्दन व कार्यकर्ताओं को देते हुए अपनी पूरी टीम कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता रात दिन हमारी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए लगी रही और…
गोड्डा। पूर्व विधायक अमित मंडल इस बार चुनाव परिणाम में पीछे रह गए। जहां उन्हें संजय प्रसाद यादव ने करारी शिकस्त दी। हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया में निवर्तमान विधायक अमित मंडल ने कहा कि यहां की जनता को अमित मंडल का विकास मॉडल शायद पसंद नहीं आया। जिसके कारण आज यह परिणाम आया है। बावजूद यहां की जनता को वह नमन करते हैं। कहा कि इस बार चूक कहां हुई इस पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा और कमी को पूरा करते हुए पुनः मजबूती के साथ वापसी करेंगे। अमित कुमार मंडल, निवर्तमान विधायक गोड्डा विधानसभा।
-श्याम किशोर चौबे झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का स्पष्ट संदेश है, हेमंत जीते, हिमंता हारे। इस चुनाव में तमाम सर्वेक्षणों और अनुमानों के विपरीत इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटें जीतकर शानदार सफलता हासिल की। दूसरी ओर एनडीए 2019 के मुकाबले भी पीछे चला गया। भाजपा की कुल जमा 21 भागीदारी के साथ वह 24 सीटों पर सिमट गया, जबकि 2019 में अकेले भाजपा 25 सीटें जीती थी। एक उपचुनाव लेकर आजसू को तीन सीटें मिली थीं और बाद में बाबूलाल मरांडी और उसके भी बाद कमलेश सिंह, सीता मुर्मू, चंपाई सोरेन, अमित कुमार यादव और दिनेश विलियम मरांडी के भाजपा…


