गोड्डा। पूर्व विधायक अमित मंडल इस बार चुनाव परिणाम में पीछे रह गए। जहां उन्हें संजय प्रसाद यादव ने करारी शिकस्त दी। हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया में निवर्तमान विधायक अमित मंडल ने कहा कि यहां की जनता को अमित मंडल का विकास मॉडल शायद पसंद नहीं आया। जिसके कारण आज यह परिणाम आया है। बावजूद यहां की जनता को वह नमन करते हैं। कहा कि इस बार चूक कहां हुई इस पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा और कमी को पूरा करते हुए पुनः मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
अमित कुमार मंडल, निवर्तमान विधायक गोड्डा विधानसभा।



