संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । हेमलाल मुर्मू और स्टीफन मरांडी ने कहा है की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जनता को भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है। यह केवल लोगों को लड़ाना और झूठ बोलने पर विश्वास करते हैं। इनकी चालबाजी जनता समझ चुकी है। इन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता जनार्दन व कार्यकर्ताओं को देते हुए अपनी पूरी टीम कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता रात दिन हमारी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए लगी रही और जिसका नतीजा आज सामने है। उन्होंने कहा हमारा दो ही स्टार प्रचारक है एक हेमंत सोरेन और दूसरी उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संपूर्ण झारखंड से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव,अजीजुल इस्लाम, समाद अली, सुलेमान बास्की,रंजन साहा ,उपासना मरांडी आदि मौजूद थे।



