गोड्डा जिला विधानसभा चुनाव परिणाम
गोड्डा : जिले के विधानसभा चुनाव का परिणाम कुछ प्रत्याशित तो कुछ अप्रत्याशित भी रहा है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से जहां इंडिया गठबंधन ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली वही एनडीए के सारे समीकरण यहां फेल हो गए। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 16 पोड़ैयाहाट,17 गोड्डा एवं 18 महागामा में सारे अनुमान आकलन एवं एग्जिट पोल की गणना निरस्त हो गई। ना तो यहां मोदी जी का जादू चल पाया और ना ही एनडीए का लोक लुभावन वादे।
नहीं चला स्टार प्रचारकों का जादू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिले में हुई चुनावी सभा में भले ही लाखों लोग शामिल हुए थे। लेकिन यह मोदी फैक्टर विधानसभा चुनाव में अपना जादू नहीं दिखा पाया और परिणाम को जीत में तब्दील नहीं करवा सके। इतना ही नहीं मोदी जी के अलावा योगी आदित्यनाथ, हेमंता विश्वा सहित कई बॉलीवुड के कलाकारों ने भी एनडीए की ओर से चुनावी सभा को संबोधित किया था। कई रोड शो भी हुए थे, लेकिन सारे समीकरण यहां फेल हो गया। हालांकि इंडिया गठबंधन की ओर से भी राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता यहां पहुंचे थे। जहां परिणाम उनके पक्ष में ही गया। जबकि जबकि इंडिया गठबंधन के महागामा से कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह, पोड़ैयाहाट से कांग्रेस के प्रदीप यादव एवं गोडडा से राजद के संजय प्रसाद यादव ने शानदार जीत दर्ज की। तीनों ही विधानसभा में जीत का अंतर बड़ा ही रहा। बात करें 16 – पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदीप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र नाथ सिंह को 34130 मत से पराजित किया। कांग्रेस के प्रदीप यादव को जहां कुल 117842 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के देवेन्द्र नाथ सिंह को 83712 मत प्राप्त हुए। 17 गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से राजद के संजय प्रसाद यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अमित मंडल को 21358 मतों से पराजित किया।
संजय यादव को जहां 108319 मत प्राप्त हुए वहीं अमित मंडल को 86961मत मिला।
वही 18 महागामा विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार भगत को 16357 मत से पराजित किया। दिपिका पांडेय सिंह को 103267 मत प्राप्त हुए वहीं अशोक कुमार ने 86910 मत प्राप्त किये। इस प्रकार गोड्डा जिला के तीनों विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन का कब्जा रहा है। जबकि भाजपा ने एक भी सीट पर अपना जीत दर्ज नहीं किया। हालांकि पिछले बार जिले में महागामा एवं पोड़ैयाहाट में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी। जबकि गोड्डा विधानसभा भाजपा की झोली में गया था। लेकिन इस बार भाजपा गोड्डा विधानसभा सीट भी हर गयी। इधर बात करें तीनों विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों की तो उन्हें इस प्रकार से मत प्राप्त हुए हैं :-
17 -गोड्डा विधानसभा क्षेत्र
1. संजय यादव (राष्ट्रीय जनता दल) 108319
2. अमित मंडल (भारतीय जनता पार्टी) 86961
3. परिमल ठाकुर (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) – 9122
4. शाहिद रजा (निर्दलीय) – 3248
5. रंजीत कुमार (आजाद समाज पार्टी, कांशीराम) – 1521
6. श्रीराम तुरी (बहुजन समाज पार्टी) – 1357
7. ज्ञानेश्वर झा (जागरूक जनता पार्टी) – 1020
8. शंभु पंडित (निर्दलीय ) – 936
9. हेमकान्त ठाकुर (निर्दलीय) – 897
16 -पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र
पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ सिंह से 34130 मत से जीत दर्ज की।
1. प्रदीप यादव (इंडियन नेशनल कांग्रेस – 117842
2. देवेन्द्र नाथ सिंह (भारतीय जतना पार्टी) -83712
3. राजेन्द्र पंडित (निर्दलिय) – 3665
4. रामचन्द्र हेम्ब्रम (कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया) – 3318
5. प्रवीण कुमार (झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा)- 3316
6. संजय यादव (बहुजन समाज पार्टी) – 1654
7. मुकेश टुडू (निर्दलीय) – 1179
8. ठाकुर विक्रम सिंह (निर्दलीय) – 819
9. अरुण कुमार (न्याय धर्म सभा) – 612
18- महागामा विधानसभा क्षेत्र
से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी दिपिका पांडेय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार से 16357 मत से जीत दर्ज किया।
1. दिपिका पांडेय सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – 103267
2. अशोक कुमार (भारतीय जनता पार्टी) – 86910
3. जवाहर लाल यादव (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) – 4806
4. मो० हारून रशीद (निर्दलीय) – 2000
5. मोहम्मद कामरान खान (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतिहादुल मुस्लमिन) – 1626
6. मो० शाहजहां आलम (निर्दलीय) – 674
7. मोक्करम अंसारी (निर्दलीय) – 344
8. पवन कुमार तुरी (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल) – 324
9. मो० खुर्शीद आलम (निर्दलीय) – 253



