Author: Santal Express

 रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में खासकर राज्यपाल ने संथाल परगना का जिक्र किया है।कहा है कि संथाल परगरना में एसपीटी एक्ट लागू है। इसके बावजूद वहां बड़े पैमाने पर सादे दानपत्र और शपथ पत्र के आधार पर आदिवासी भूमि का हस्तांतरण हो रहा है, जो अत्यंत गंभीर है।राज्यपाल ने आगे लिखा है कि शिड्यूल एरिया में आदिवासियों के हितों और भूमि की रक्षा के लिए राज्यपाल को विशेष दायित्व दिया गया है।इस कारण राज्यपाल ने सीएम से अनुरोध किया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संथाल के…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र बहुत उत्पादक होगा और उम्मीद जताई कि इससे भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के बाहर शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के समय का उपयोग और सदन में हमारा व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे वैश्विक स्तर पर भारत को जो सम्मान मिला है, वह और मजबूत हो। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 80-90 बार जनता ने जिनको लगातार नकार दिया है, वे ना संसद में चर्चा होने देते हैं,…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय संविधान की प्रस्तावना से धर्म निरपेक्ष और समाजवाद शब्द हटाने की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान संशोधन अमान्य नहीं हो सकता। 1976 में इमरजेंसी के दौरान संविधान संशोधन के जरिये प्रस्तावना में धर्म निरपेक्ष और समाजवाद शब्द जोड़े गए थे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में दाखिल याचिका पर विस्तार से सुनवाई की कोई जरूरत नहीं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लार्जर बेंच रेफर करने से इनकार…

Read More

रामेश्वर उरांव सबसे अमीर व जयराम महतो सबसे गरीब विधायक झारखंड इलेक्शन वॉच व एडीआर की रिपोर्ट रांची। झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में 89 प्रतिशत करोड़पति हैं और कांग्रेस के रामेश्वर उरांव सबसे अमीर विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 42.20 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट से मिली। ‘द झारखंड इलेक्शन वॉच’ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने 81 विजयी उम्मीदवारों में से 80 के हलफनामों का विश्लेषण किया और पाया कि 2024 में 71 नवनिर्वाचित विधायक ‘करोड़पति’ हैं, जो 2019 में निर्वाचित ऐसे विधायकों की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार,…

Read More

चंदन मिश्र  झारखंड विधानसभा के चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की करारी हार से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हताश हैं। ऐसी हार पर दुख और हताशा स्वाभाविक है।  औपचारिक प्रतिक्रियाओं को छोड़ दें तो भाजपा के बड़े नेताओं की अभी तक कोई गंभीर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भाजपा का किसी भी नेता ने ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं की होगी। सचमुच यह हताश करनेवाला परिणाम है। 2019 के चुनाव में भी भाजपा के खराब प्रदर्शन के बावजूद 25 सीटें हासिल हुईं थीं । लेकिन इस परिणाम को क्या कहेंगे, जो 2019 से भी खराब रहा। भाजपा 21…

Read More

●स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, प्रदीप यादव और डॉ. लुईस मरांडी मंत्री पद की रेस में शामिल विशेष संवाददाता दुमका । हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 नवम्बर को नई सरकार शपथ लेने जा रही है।सरकार में सभी वर्ग और क्षेत्र को समुचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। संताल परगना से इंडी एलायंस ने रिकॉर्ड संख्या में विधायक चुन कर भेजा है।जाहिर है इस प्रमंडल से नई सरकार में अधिक संख्या में प्रतिनिधित्व की लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं।संताल परगना से 18 में 17 विधायक सत्ताधारी दलों से ही निर्वाचित होकर रांची पहुंचे हैं। अकेले झामुमो से ही 11 विधायक हैं…

Read More

-श्याम किशोर चौबे झारखंड चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। राज्य की 13वीं सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा कर दिया और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनको मनोनीत मुख्यमंत्री नामित करते हुए अगली सरकार बनाने का न्यौता भी दे दिया। अब गठित होनेवाली छठीं विधानसभा कई रिकार्ड ध्वस्त करनेवाली साबित होगी। पहली तो यही कि हेमंत सोरेन चौथी मर्तबा मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके पूर्व अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के साथ-साथ खुद हेमंत के नाम तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड है।81 सीटों वाली विधानसभा के इस संस्करण में दो-तिहाई बहुमतवाला सत्ता…

Read More

गोड्डा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपित बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली निवासी संदीप ठाकुर को दोषी पाकर पांच वर्ष सश्रम कारावास एवं दस  हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने सजा के बाद जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास से दंडित किया है। बोआरीजोर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा था कि वह 17अगस्त 2023 की शाम बहियार शौच के लिए गई थी कि संदीप ठाकुर ने जबरदस्ती उसको दुष्कर्म करने की नियत से मुंह…

Read More

पटना । बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों से अनुरोध किया कि वाद-विवाद को बेहतर ढंग से करें। बिहार विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों के आए परिणाम में विजेता रहे रामगढ़ से भाजपा के अशोक सिंह, इमामगंज से हम की दीपा मांझी और बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी को शपथ दिलाई गई। तरारी से निर्वाचित भाजपा के विशाल प्रशांत एक दिन बाद शपथ लेंगे। सत्र शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की और उन्हें…

Read More

भागलपुर । जिले के सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में सोमवार काे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आज सुबह एक पक्ष से बद्रीनाथ मंडल समेत उनके परिजन अपने खेत का पटवन करने के महेशपुर बहियार पहुंचे थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के सिकंदर मंडल सहित उनके तीन पुत्र ने मिलकर धारदार हथियार से पटवन करने पहुंचे लोगों पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद…

Read More