जसीडीह । रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से होकर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह विशेष ट्रेनें परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 08602/08601 और 08604/08603 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। 08602 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 26 नवंबर (मंगलवार) और 28 नवंबर (गुरुवार) को 02 ट्रिप 23:10 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 08601 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 27 नवंबर (बुधवार) और 29 नवंबर (शुक्रवार) को (02 ट्रिप) पटना से 15:15 बजे रवाना होगी…
Author: Santal Express
पाकुड़ । पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस एवं झामुमो गठबंधन के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर राज्य व देश में बहुचर्चित महिला नेता कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में कार्यकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की एवं उन्हें पुष्प कुछ देकर जीत की बधाई दी। मालूम हो कि निसात आलम पूर्व मंत्री एवं विधायक आलमगीर आलम की धर्मपत्नी है ।इन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में न केवल जीत दर्ज की बल्कि प्रचंड बहुमत से भारत की इतिहास रच दी। जीत भी इतना कि अगर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सारे पार्टी एक…
हिरणपुर (पाकुड़ ) । आसन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पश्चात निवर्तमान सीएम हेमंत सोरेन को पाकुड़ जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम ने बधाई दिया । वही बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा । समर्थक, परिचित व पार्टी के कई पदाधिकारी हेमन्त सोरेन को बधाई देने उनके रांची स्थित आवास पहुंच रहे है।वहीं इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के लिए सीएम को बधाई भी दी है। सीएम ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।वहीं जिले में प्राथमिकता के आधार पर आगामी विकास…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की खुशी में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा , राजमहल सांसद विजय हांसदा, राजमहल से नवनिर्वाचित विधायक एमटी राजा , पाकुड़ जिले के जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम व पाकुड़ जिले के जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिलकर इस चुनाव में जनता द्वारा मिले इस आशीर्वाद के लिए माननीय मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन व झामुमो नेत्री श्रीमती…
कुंडहित, (जामताड़ा) : जिले के कुंडहित प्रखंड में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे खजुरी हटिया मैदान मे लाखों रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन को 17 वर्षों से है चिकित्सक का इंतजार। स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए इस क्षेत्र के ग्रामीणों को बंगाल के राजनगर, सिउड़ी आदि के अस्पताल में जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केन्द्र को यहां स्थापित हुए 17 बर्ष बीत गए लेकिन आज तक एक भी चिकित्सक का पदस्थापन यहां पर नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने खजुरी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पदस्थापित करने का मांग किया है। कुंडहित प्रखंड क्षेत्र आदिवासी बहुल…
नाला (जामताड़ा)– सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान के निर्देश पर वन वनरक्षी जाफर मियां के नेतृत्व में विभाग की रेस्क्यू टीम फुटबेड़िया पंचायत अंतर्गत बादुरमारा गांव पहुंचकर घायल पेड़ से गिरकर घायल लंगूर का रेस्क्यू किया। वहीं रेस्क्यू टीम के द्वारा घायल लंगूर को नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित चतुर्थ वर्गीकरण पशु चिकित्सालय नाला में इलाज कराया गया।इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर जियाउल हसन सर्वर के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया| उन्होंने बताया कि पोस्टीरियर पैरेसिस है, कुछ घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा तत्पश्चात बेहतर इलाज हेतु भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची भेजा…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के निसात आलम के भारी जीत को विपक्ष पचा नहीं पा रहे हैं और बिना कोई जोड़ घटाव सोचे समझे के एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। मैं यहां नाम किसी का नहीं लूंगा। बाजार में भी चर्चा का माहौल गर्म है । कहते हैं कि सब मिलकर वोट डालते तो नतीजा कुछ और होता। एक दूसरे को गद्दार, एहसान फ्रोमस , साथ नहीं दिया, विश्वास धातक, न जाने क्या-क्या चर्चाएं बाजार में चल रही है। लेकिन सब मिलकर भी कांग्रेस का कुछ नहीं बिगाड़…
नारायणपुर, जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के ललकी गांव में बीते रात डॉ इरफान अंसारी के जीत पर निकाले गए विजय जुलूस को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया। मामला गर्म होते देख पुरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना के बाद भाजपा नेत्री सीता सोरेन देर रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को सुना एवं दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक से बात की। बताते चलें कि रविवार रात 10 बजे के करीब कांग्रेस नेता डॉ इरफान अंसारी के जीत पर निकाला गया विजय जुलूस तारासठिया गांव से निकलकर ललकी गांव…
गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरडीहा गांव में देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर गौरी साह के घर से करीब दो लाख की संपति चोरी कर ली है। चोरों ने दो लाख रुपये का समान सहित 15 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। इस संबंध में गौरी साह ने बताया कि 12 नवंबर को उनके पुत्र दिनेश कुमार साह की शादी हुई थी, जिसमें दहेज के रूप में लगभग दो लाख रुपये का सामान मिला था। इसमें सोना-चांदी का जेवरात, चांदी की तीन पीस अंगूठी, चांदी का दो पीस कीया, चांदी की हाथ पौची, मिक्सर मशीन, कांसा…
रायपुर । बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों की रायपुर और अभनपुर में 500 करोड़ रुपये की 19 संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें 200 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। बताया गया है कि इन सम्पतियों में सृजन एसोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की सम्पतियां शामिल हैं। रायपुर के तहसीलदार पवन कोसमा ने आज बताया कि मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी ने रायपुर और अभनपुर की 19 संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने राजस्व…


