गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरडीहा गांव में देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर गौरी साह के घर से करीब दो लाख की संपति चोरी कर ली है। चोरों ने दो लाख रुपये का समान सहित 15 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। इस संबंध में गौरी साह ने बताया कि 12 नवंबर को उनके पुत्र दिनेश कुमार साह की शादी हुई थी, जिसमें दहेज के रूप में लगभग दो लाख रुपये का सामान मिला था। इसमें सोना-चांदी का जेवरात, चांदी की तीन पीस अंगूठी, चांदी का दो पीस कीया, चांदी की हाथ पौची, मिक्सर मशीन, कांसा का बर्तन, लहंगा, पांच पीस नया साड़ी की चोरी कर ली। गौरी साह ने बताया कि वे रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनका पुत्र दिनेश कुमार साह एवं उनकी पत्नी गांव स्थित पुराने घर में खाना बनाने के उपरांत सो गयी थी। नया घर एक महीना पहले ही बनाकर पुत्र की शादी भी नये घर से ही किया था, शादी में मिला सारा उपहार नया घर पर ही रखा हुआ था। गौरी साह का भतीजा ने बताया कि रात के लगभग दो बजे उनकी पत्नी मीरा देवी ने नींद से जगाया, तब जाकर पता चला कि चोरी हो गयी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह को पूछे जाने पर बताया कि पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।



