जयपुर । राजस्थान में हाल ही में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में खींवसर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मूंछों को लेकर ऐसा बयान दिया कि अब खींवसर से लेकर जयपुर तक मूंछों की चर्चा है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जयपुर के सिविल लाइंस में मूंछों वाले पोस्टर-होर्डिंग्स सड़कों पर नजर आ रहे हैं। सिविल लाइंस में राजभवन सर्किल, सीएम आवास के बाहर, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के आवास और सिविल लाइंस फाटक के पास मूंछों वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इन होर्डिंग्स को लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर…
Author: Santal Express
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र में मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्र सरकार से विस्तृत चर्चा और त्वरित हस्तक्षेप की मांग करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वह चर्चा के माध्यम से समाधान चाहती है और सदन में बाधा उत्पन्न करने के पक्ष में नहीं है। तृणमूल के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी सांसद पूर्वोत्तर भारत में शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर…
जालौन । यूपी के संभल जिले में भड़की हिंसा के बाद बिगड़े हालातों को देखते हुए पूरे राज्य में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जालौन में भी पुलिस ने पीएसी बल के साथ मुस्लिम बहुल इलाकों में पैदल गश्त की और ड्रोन के जरिए निगरानी की है। कोर्ट के आदेश पर एक मस्जिद में होने वाले सर्वे को लेकर संभल में भड़की हिंसा के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जनपद जालौन में भी पुलिस और पीएसी बल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार की देर…
नई दिल्ली । आईपीएल 2025 की नीलामी प्रक्रिया में दूसरे दिन 13 साल के वैभव सूर्यवंशी नाम का सितारा अचानक सबके सामने आ गया। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर राजस्थान टीम के साथ जुड़ा। इसी के साथ वो आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गया। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के…
-ऋषभ पंत रहे सबसे महंगे, 13 वर्षीय वैभव रघुवंशी सबसे युवा खिलाड़ी -निलामी में दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों की लगी बोली जेद्दाह । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह में दूसरे दिन नीलामी पूरी होने के साथ ही दो दिन का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। दूसरे दिन कुल 110 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा। इस दौरान कुछ युवा खिलाड़ियों पर पैसा बरसा, जबकि कुछ नामी-गिरामी खिलाड़ी अनसोल्ड ही रह गए। दो दिन चले इस ऑक्शन में जहां पहले दिन 467.95 करोड़ खर्च कर टीमों ने 72 खिलाड़ी खरीदे थे, वहीं दूसरे दिन 110…
नवादा । कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को नवादा जिले के चार प्रखंडों के 187 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों के तैनाती की गई है। नवादा के अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद व रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ने उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड के अकौना, बांधी, राजौली के हरदिया मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बताया। अपर समाहर्ता ने बताया कि इन इलाकों में भी सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए है। नवादा के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचित पदाधिकारी रवि प्रकाश ने…
उज्जैन/भोपाल । भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई समेत नौ क्रिकेटर आज सुबह उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा की। उन्होंने सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में भी हिस्सा लिया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विपुल चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी निवेश कंपनी ‘प्रयाग’ से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की चार टीमें कंपनी निदेशक के घर और कार्यालयों की तलाशी ले रही हैं। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्र में चल रही है। यह छानबीन सात साल पुराने मामले से जुड़ी है, जिसमें प्रयाग चिटफंड कंपनी के मालिक और उनके बेटे को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप…
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में आज तड़के नाइट क्लबों के बाहर हुए शक्तिशाली धमाके से दहशत फैल गई। पास में ही सब्जी मंडी है। धमाके से क्लबों के बाहर लगे शीशे टूट गए। जानी नुकसान की सूचना नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही हैं। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। घटना के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह पॉश इलाका है। कई केंद्रीय संस्थान घटनास्थल के नजदीक हैं। पुलिस लाइन और थाना भी पास है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि…
मसलिया। प्रखंड के कोलारकोन्दा पंचायत अंतर्गत राजपाड़ा गांव स्थित बृहत जलापूर्ति योजना से निर्मित पानी टंकी से करीब पांच माह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहने के कारण मसलिया बाजार सहित कुल 40 मौजा में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गयी है। पेयजल आपूर्ति ठप्प रहने से संबंधित गांवो के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्राप्त जानकरी के अनुसार मसलिया प्रखंड में पेयजल की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा करोड़ों रूपये खर्च कर पेयजल आपूर्ति को लेकर उक्त टंकी का निर्माण किया गया था। परंतु निर्माण के बाद से अभी तक उक्त पानी टंकी से नियमित रूप से…


