मसलिया। प्रखंड के कोलारकोन्दा पंचायत अंतर्गत राजपाड़ा गांव स्थित बृहत जलापूर्ति योजना से निर्मित पानी टंकी से करीब पांच माह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहने के कारण मसलिया बाजार सहित कुल 40 मौजा में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गयी है। पेयजल आपूर्ति ठप्प रहने से संबंधित गांवो के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्राप्त जानकरी के अनुसार मसलिया प्रखंड में पेयजल की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा करोड़ों रूपये खर्च कर पेयजल आपूर्ति को लेकर उक्त टंकी का निर्माण किया गया था। परंतु निर्माण के बाद से अभी तक उक्त पानी टंकी से नियमित रूप से जलापूर्ति आजh तक नही हो पाई। वर्तमान में पांच महीने से पेयजल आपूर्ति बंद होने से इस योजना का लाभ लोगो को नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दुमका के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को कई बार इसकी सूचना देकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई, परंतु विभाग ने कोई पहल नही की है। ग्रामीणों ने एकबार फिर मसलिया बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख को इसकी सूचना दी है। परंतु स्थिति जस की तस है। अंत मे थक हार कर ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त दुमका को इसकी सूचना दी। परन्तु अभीतक पानी सप्लाई शुरू नही हो पायी।

मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच माह से पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए अगल बगल के गांवों से पानी लाना पड़ रहा है। वही अधिकांश गांव में चापाकल की स्थिति भी ठीक नही है। ऐसे में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है।
बताया कि पानी टंकी से आजतक नियमित रूप से पानी नही मिल पाया। वर्तमान में पांच माह से जलापूर्ति बंद है। इसकी सूचना विभाग को दी गई है। विभाग द्वारा पानी सप्लाई के लिए अभीतक कोई पहल नही की गई है। कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से करोड़ों की लागत से योजना का निर्माण किया गया, परंतु ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला। पिछले पांच माह से जलापूर्ति बंद है परन्तु संबंधित विभाग चैन की नींद सोए हुए हैं|



