लातेहार । सदर थाना क्षेत्र के दुड़ंगी गांव के निकट सड़क के किनारे मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान लातेहार जिला मुख्यालय निवासी श्रीराम लोहरा (30) के रूप में हुई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान बने हुए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि श्रीराम की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ लोगों ने सड़क के किनारे एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची…
Author: Santal Express
पलामू । जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के शाहद औऱ बेदानी के बीच विशुनपुरा गांव में दो बाइक के बीच सोमवार रात जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया गया है। मृतक की पहचान वीरेंद्र राम (35 ), पिता केदार राम दीपउवा पाटन के…
लातेहार । लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकित-बन्दुआ के जंगल में सोमवार की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। हालांकि मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हुए हैं। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सिकित-बन्दुआ गांव के बीच कुछ उग्रवादी जमे हुए हैं और किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और उग्रवादियों…
रांची । 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 में तेलंगाना की टीम को झारखंड टीम ने 11-00 गोलों से हराया है।इस जीत पर पूरी टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह और सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है। 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक सिकंदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को तेलंगाना और झारखंड के बीच मैच हुआ। इसमें झारखंड ने 11-00 गोल से इस मैच में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में गोल करने वाले खिलाडियों में जमुना कुमारी (5…
पटना । बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में विपक्ष ने शराब पर सरकार को घेरा। राजद विधायक रामानुज प्रसाद ने जहरीली शराब से मौत का मामला उठाया। इसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्ष 2016 से अब तक 156 लोगों की मौत हुई है। इस पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो केवल तीन जिले के आंकड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए की शराब बिहार में कहां से और कैसे आ रही है और बड़े लोगों पर क्या कार्रवाई हुई है? मंत्री श्रवण…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से जुड़ा मूर्ति विवाद इस समय सुर्खियों में है। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल की एक मूर्ति का अनावरण किया गया था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद सोमवार देर शाम को इस मूर्ति को हटा दिया गया। इसके साथ ही राज्यपाल ने खुद इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। शनिवार को राज्यपाल के कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ पर राजभवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने अपनी ही मूर्ति का अनावरण किया। जैसे ही इस…
मुंबई । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देंगे। राज्य में 14वीं विधानसभा वर्ष 2019 में गठित हुई थी। 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर अर्थात आज समाप्त हो रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज दिन में 11 बजे मुंबई में राजभवन में पहुंचे थे…
बाबा साहब आम्बेडकर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की आधारशिला रखी लखनऊ । ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के संविधान को भारत के अनुरूप बनाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की आधारशिला को पुख्ता किया था। संविधान सभा में अलग—अलग सत्रों के माध्यम से न्याय समता व बंधुता प्राप्त करने के लिए जो निचोड़ आया आज वह संविधान के रूप में हमारे सामने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं। मुख्यमंत्री…
पटना । विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद विधायक ने आरक्षण के मुद्दे पर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन
नवादा । नवादा में उत्पाद विभाग के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली चेक पोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में एक बस से 387 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बस को जप्त किया है। कोलकाता से पटना जा रही बस डीक्की की तलाशी लेने पर इसमें हैवार्ड 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बियर 500 एम एल का 576 केन बोतल मात्र 288 लीटर, ऑफिसर चॉइस ग्रैंड व्हिस्की 750 एम एल का 36 बोतल मात्रा 27 लीटर, ओल्ड मोंक मेच्योर्ड ट्रीपल एक्स प्रीमियम रूम 750…


