गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में परसोती मैदान में आयोजित रितेश मेमोरियल स्कूल लीग के चौथे क्वार्टर फाइनल में मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने संत थॉमस स्कूल को 137 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधु स्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुमित कुमार ने शानदार 104 रनों एवं अनिमेष कुमार ने 22 रनों की पारी खेली। राजवीर दुबे ने 5 विकेट एवं आयुष आनंद ने 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में संत थॉमस स्कूल की टीम 63…
Author: Santal Express
सपथ ग्रहण समारोह में आने का दिया न्योता नई दिल्ली । हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने दिल्ली में की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात, सरकार गठन को लेकर सपथ ग्रहण समारोह में आने जा दिया न्योता। इधर हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकातकर उन्हें सपथ ग्रहण समारोह में सामिल होने का दिया न्योता।
देवघर संताल एक्सप्रेस:-मंगलवार को देवघर प्रखण्ड के आन्ध्रीगादार पंचायत के ग्राम – गोखुलडिह में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित नव भारत जागृति केंद्र देवघर के तत्वाधान में ग्राम सक्षम प्रोजेक्ट 49 किसान समूहों के बीच इलेक्ट्रिक मोटर पम्प सेट का वितरण किया गया,योजना का जानकारी NBJK के प्रोग्राम मैनेजर सहाब अंसारी के द्वारा दिया मुख्य रूप किसानो के वेल रेनोवेशन, तालाब गहरीकरण,किसान प्रशिक्षण एवं सिंचाई सुविधा । मोटर मोटर पम्प का वितरण भारतीय स्टेट बैंक देवघर रोहिणी शाखा से परिविक्षाधीन अधिकारी सहजानंद कुमार,पंचायत सचिव सुरेश कुमार दास आन्ध्रीगादर मुखिया ललन कुमार रॉय के द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया. मौके…
रांची । कोविड संक्रमण काल में लोगों की सेवा कर अपनी पहचान बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा की हार्ट अटैक की वजह से पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) के अस्पताल में मौत हो गई। राजेश कुमार सिन्हा को उनकी मूंछों की वजह से भी लोग उन्हें रांची का सिंघम कहते थे। कोविड संक्रमण के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा उस समय राजेश सिन्हा रांची के डेली मार्केट थाना के प्रभारी थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान हर उस जरूरतमंद की राजेश सिन्हा ने मदद की थी,…
गोड्डा : अदाणी अन्नपूर्णा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डुमरिया पंचायत भवन में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और जैविक खेती के फायदे को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें अदाणी फाउंडेशन के गणमान्य प्रतिनिधियों, मोतिया और डुमरिया के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा महिला किसान सहित 50 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात, गांव के विकास की रूप-रेखा के साथ अदाणी अन्नपूर्णा कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा की गई। ग्रामीण आजीविका से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बरमसिया स्थित संविधान निर्माता स्वर्गीय डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा के समक्ष देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक की उपाध्यक्ष नाहिंदा सुल्तान,मीणा तुरी एवं राजू, जिला इंटक सचिव राधा पाल,अभिषेक कुमार सिंह,सुशील सिन्हा,डॉ उमेश प्रसाद सिन्हा, मदन, रोशन एवं वीरेंद्र शर्मा ने संविधान के महत्व,उसके अर्थ एवं उसके विचारों और अवधारणाओं को बचाने की शपथ ली ताकि…
निशात आलम पहले तो स्टीफन तीसरे नंबर पर 1980 के बाद पाकुड़ विधानसभा में पहली बार नही दिखा कमल का निशान संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। विधानसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ जिला सुर्खियों में रहा है। विधानसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ जिले के दोनों विधानसभा सीट से नव निर्वाचित विधायक ने पूरे झारखंड में जीत के तीनों बड़े अंतरों मे दो स्थान प्राप्त किया है। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम झारखंड में पहले नंबर पर रही है। जिन्होंने अपने पति आलमगीर आलम की…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान को जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज बताते हुए आज कहा कि इसके माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल किए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करने के लिए संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने देशवासियों से अपने आचरण में संवैधानिक आदर्शों को शामिल करने, मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्य…
रांची । राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों के जरिये उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं…
मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय के मनोरंजन इंडस्ट्री में 6 वर्ष पूरे हो गए है। वे अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का सेलिब्रेट कर रही हैं। मौनी ने इन वर्षों में इंडस्ट्री में हासिल किए अपने अनुभवों का सांझा किया है। मौनी ने इस दौरान न केवल स्क्रीन पर एक मजबूत उपस्थिति बनाई है, बल्कि टेलीविजन और फिल्मों के बीच सहजता से आगे बढ़ते हुए, अपनी एक अनूठी छवि भी स्थापित की है। अपनी यात्रा पर विचार करते हुए, मौनी ने इंडस्ट्री के साथ आने वाली चुनौतियों और विकास को अपनाने के अपने अनुभव को साझा किया। इंडस्ट्री ने मुझे धैर्य…


