देवघर। सारठ से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह को 37429 वोट से से हराया। इस जीत पर सारठ विधानसभा के हजारों समर्थक लगातार चुन्ना सिंह से मिलकर बधाई दे रहे हैं। सारठ सीट के साथ-साथ झारखंड में जबरदस्त बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की खुशी चौगुनी हो चुकी है। मौके पर बधाई देने वालों में बिष्णु देव यादव,हलधर यादव, प्रकाश यादव,तुलसी यादव,मनोहर यादव समेत अन्य समर्थक ने सारठ विधायक से मिलकर बधाई दी है।
Author: Santal Express
दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तथा धन में खेले जा रहे अंतर जिला अंदर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मंगलवार को स्थानीय एटीएम क्रिकेट ग्राउंड में गिरिडीह बनाम साहिबगंज के बीच खेला गया जिसमें साहिबगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण करने का फैसला किया l गिरिडीह की पूरी टीम 37 ओवर के खेल में 33 ओवर खेल कर 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गिरिडीह की ओर से सुजल ठाकुर ने शानदार 67 रन की पारी खेली l जबकि साहिबगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ रौनक मनीष और सोनू ने दो-दो प्राप्त…
दुमका। सोमवार की देर रात शराब के अवैध कारोबार पर जामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है| जामा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से झारखंड के रास्ते बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब व बीयर की बड़ी खेप को जब्त कर कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है|मामले में मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जामा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मेरुन कलर की मारुति सुजुकी कार में अवैध शराब की बड़ी खेप दुमका महारो के रास्ते देवघर की ओर ले जायी जा रही है| मामले की सूचना…
शिक्षकेतर कर्मचारियों के सातवें वेतनमान, एमएसपी और एसीपी के लाभ विश्वविद्यालय जल्द करें जारी, नहीं तो हड़ताल रहेगा जारी: कुंदन परिमल दुमका। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को तालाबंदी कर दी थी। ज्ञात हो कि विवि की ओर से उक्त कर्मचारियों का सातवें वेतनमान के तहत वेतन निर्धारण का प्रस्ताव 12 फरवरी 2024 को ही सरकार को भेजा जा चुका है, जो उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के स्तर पर लंबित है। शिक्षकेतर कर्मचारियों के तालाबंदी के बावजूद मंगलवार को भी अन्य दिनों की भांति विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा टाटी टोला के समीप बीते 11 नवम्बर को हुई 21 वर्षीय सलोमी मुर्मू हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। इस संबंध में एसडीपीओ विजय कुमार ने अमड़ापाड़ा थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बीते 13 नवंबर को पुलिस को कठालडीह के टाटी टोला में पानी से भरे खेत में गला रेता हुआ और पैर बंधा हुआ महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के पति वकील सोरेन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था।…
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को बरहेट से दुमका जाने लिट्टीपाड़ा के एक होटल परिसर में रुककर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की समीक्षा किया और कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नही होने का मुख्य कारण आपसी उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं में तालमेल की कमी रही कार्यकर्ताओ ने जीतोड़ कर क्षेत्र में मेहनत किया।अब नये सिरे से संगठन को मजबूत करने के दिशा में कार्य करना होगा। मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे,दुर्गा मरांडी,बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा,मुखिया शिव टुडू, राम मंडल, कामेश्वर दास,मधु मड़ैया समेत दर्जनों…
जामताड़ा : संविधान दिवस के अवसर पर जामताड़ा पुलिस द्वारा संविधान की उद्देशिका का पाठ कर शपथ ली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, जामताड़ा थाना सहित जिला अन्तर्गत सभी थाना, प्रतिष्ठान में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान में निहित मार्ग पर चलने का शपथ लिया। जामताड़ा थाना परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान की शपथ ली।…
कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को नाला विधनसभा से ईंडिया गठवंधन के प्रत्याशी रबीन्द्रनाथ महतो के जीत की खुशी में कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू एंव सचिव मनोरंजन सिंह के अध्यक्षता में विजय जुलुस निकाल कर एक दुसरे को मिठाई खिलाई। विजय जुलूस में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के झामुमो, काॅग्रेस, माले आदि पार्टी के समर्थक एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जुलुस में गठबंधन के सभी पार्टी के झंण्डा लहराते हुए नजर आ रहे थे। विजय जुलूस बारमेशिया मोड़ से शुरू होकर हेमंत सोरेन जिंदाबाद, रबीन्द्रनाथ महतो जिंदाबाद का नारा लगाते पूरा कुंडहित बाजार का भ्रमण किया।…
महेशपुर (पाकुड़ ) । झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे 28 नवंबर 2024 को रांची में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। उसमे महेशपुर प्रखंड से कार्यकर्ताओं को जाने संबंधित चर्चा किया गया ।जिसमे प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ता रांची जायेंगे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने विधनसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अनेक अनेक बधाई दिया एवं शुभकामनाएं दिए । इस मौके पर प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहूल अमीन , बुदल यादव ,जेम्स सुशील…
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी,पाकुड़ जिला कांग्रेस सचिव पप्पू गंगवानी,पाकुड़ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान एवं यार मोहम्मद (यारी) ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती निशात आलम से रांची स्थित उनके निजी आवास पर मुलाकात की एवं बुके देकर जीत की बधाई दी l इस अवसर पर कांग्रेस से नवनिर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती निसात आलम ने गुलदस्ता स्वीकार कर सभी कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह सब आप लोगों की निस्वार्थ भाव की सेवा है । आप लोगों ने दिन रात एक कर कांग्रेस को जीतने के लिए काफी परिश्रम…


