Author: Santal Express

रांची । राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के लिए आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची, वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी मैदान, रांची में सम्बंधित सभी पदाधिकारी की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह में अतिथिगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा…

Read More

चंदन मिश्र झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा को सोचने के लिए विवश कर दिया है। भाजपा नेता इस करारी हार की समीक्षा करेंगे और फिर इसका फलाफल दिखाई देगा। लेकिन कम से कम अगले पांच साल तक भाजपा को और ज्यादा आक्रामक होकर संघर्ष करना होगा। सड़क से लेकर सदन तक सत्ता विरोधी संघर्ष तेज करने होंगे, तभी भविष्य का रास्ता प्रशस्त होगा। इसके लिए भाजपा को नए सिरे से ओवरऑयलिंग करनी होगी। झारखंड में भाजपा के अंदर मठाधीशी चल रही है। संगठन में पिछले एक दशक से कुछ मठाधीशों का कब्जा हो गया है। संगठन को जैसा चाहा…

Read More

 रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद अब राज्य में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट में जगह पाने के लिए विधायकों में होड़ सी मच गई है। बताया गया है कि हेमंत सोरेन की सरकार में इस बार पुराने फॉमूर्ले छह, चार और एक के आधार पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। झामुमो से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक मंत्री बनाए जा…

Read More

बैलेट पेपर से वोटिंग की मांग वाली याचिका खारिज नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय चुनावों में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और पीबी वराले की पीठ ने कहा कि जब आप चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती है। जब आप चुनाव हार जाते हैं, तो ईवीएम से छेड़छाड़ हो जाती है। याचिकाकर्ता केए पॉल ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और वाईएस जगन मोहन रेड्डी जैसे नेताओं ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ पर सवाल उठाए हैं।…

Read More

शेखर सुमन देवघर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सारठ विधानसभा के प्रत्याशी रणधीर सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के हाथों से करारी हार मिली है। हालांकि रणधीर सिंह ने सारठ से हैट्रिक जीत बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उसे अंतत: हार का सामना करना पड़ा। इस हार से निराश बीजेपी नेता रणधीर सिंह और उनके कार्यकर्ता यही सोच रहे हैं कि आखिर गड़बड़ी कहां हुई। देवघर जिला के सिमरामोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के…

Read More

देवघर। मधुपुर और देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के बूढ़े में आयोजित बूढ़े मेला में मेला पूर्व मंत्री सह मधुपुर विधायक हफीजूल हसन ने रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों पर मंत्री ने फूल छिटकर कर अभिवादन किया। मेला बीडीओ मधुपुर अजय कुमार दास, बीडीओ विजय राजेश बारला, मेला ठिकेदार सह देवीपुर प्रखंड के उपप्रमुख मिथिलेश यादव, मेला सचिव सहदेव यादव और मेला व्यवस्थापक गुल महाजन शेख, पूर्व मुखिया अशोक राजहंस आदि के द्वारा मेला का सफल संचालन कराया। जबकि मेला में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।…

Read More

देवघर।संविधान दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड भाजपा कार्यालय में जिला के प्रमुख नेताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और संविधान की प्रति को नतमस्तक होते हुए संविधान की अनुपालना करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान के मुख्य शिल्पी रहे हैं। भारत के संविधान में सभी भारतवासियों के लिए अधिकार और कर्तव्यों का संपूर्ण समावेश है। सभी जाति, पंथ, सम्प्रदाय के लिए श्रद्धा व समान भाव का अधिकार है और इसी संविधान के आधार…

Read More

मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- करौ प्रखंड संसाधन केंद्र में झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड विद्यालय नेतृत्व अकादमी का गठन करना था, ताकि विद्यालयों की मॉनिटरिंग कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।बैठक में प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पांच उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें बसकूपी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रभारी इंदु कुमारी, करौ रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय के प्रभारी उदय शंकर…

Read More

मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- करौ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डहुआ के प्रधानाध्यापक शिवलाल हेंब्रम और सहायक शिक्षक नारायण दास पर बड़ी कार्रवाई की गई है।विभागीय आदेश की अनदेखी, निरीक्षण में मिली गंभीर खामियों, और मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब न देने के कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने दोनों शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “दोनों शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर प्रखंड संसाधन केंद्र में जवाब देना होगा। लापरवाही और आदेश की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं…

Read More

देवघर। बिहार के बांका जिला अंतर्गत बॉसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलहट्टी गांव के शरद चंद्र झा ने नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। आवेदन पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि 25 नवंबर को अपने गांव गोलहट्टी से देवघर बारात में शामिल होने आए थे। देवघर में ब्रह्म पुष्प होटल में रुके थे,रात्रि लगभग 9 बजकर 30 मिनट में मेरे पिताजी बाल कृष्ण झा 80 वर्ष उक्त होटल से बाहर निकल गए और 26 नवंबर के दिन 11 बजकर 40 मिनट तक नहीं मिले है।उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि वे दिमागी तौर पर थोड़ा बीमार है।…

Read More