देवघर। बिहार के बांका जिला अंतर्गत बॉसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलहट्टी गांव के शरद चंद्र झा ने नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। आवेदन पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि 25 नवंबर को अपने गांव गोलहट्टी से देवघर बारात में शामिल होने आए थे। देवघर में ब्रह्म पुष्प होटल में रुके थे,रात्रि लगभग 9 बजकर 30 मिनट में मेरे पिताजी बाल कृष्ण झा 80 वर्ष उक्त होटल से बाहर निकल गए और 26 नवंबर के दिन 11 बजकर 40 मिनट तक नहीं मिले है।उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि वे दिमागी तौर पर थोड़ा बीमार है। उन्हें भूलने की आदत है। खबर लिखे जाने तक बाल कृष्ण झा नहीं मिला था।वही नगर थाना ने पीड़ित के आवेदन पत्र लेकर वृद्ध की खोज में जुटी है।




